Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2019: नीतीश की पार्टी जदयू के 12 उम्‍मीदवारों का एलान, सालखन 2 सीटों से लड़ेंगे चुनाव

Jharkhand Assembly Election 2019 शिकारीपाड़ा सीट से सालखन मूर्मू को प्रत्याशी बनाया गया है। इससे पहले ही सालखन दूसरे चरण की कोल्हान प्रमंडल के मझगांव सीट से नामांकन दाखिल कर चुके।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 04:16 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 06:56 PM (IST)
Jharkhand Election 2019: नीतीश की पार्टी जदयू के 12 उम्‍मीदवारों का एलान, सालखन 2 सीटों से लड़ेंगे चुनाव
Jharkhand Election 2019: नीतीश की पार्टी जदयू के 12 उम्‍मीदवारों का एलान, सालखन 2 सीटों से लड़ेंगे चुनाव

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने शुक्रवार को 12 उम्‍मीदवारों का एलान कर दिया है। जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू 2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे। जेडीयू ने चौथे एवं पांचवें चरण की सीटों में 12 सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें उन्हें संताल प्रमंडल की शिकारीपाड़ा सीट से सालखन मूर्मू को प्रत्याशी बनाया गया है। इससे पहले ही सालखन दूसरे चरण की कोल्हान प्रमंडल के मझगांव सीट से नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

loksabha election banner

जदयू ने देवघर से गाेविंद दास, टुंडी से केके तिवारी, धनबाद से बिपिन कुमार सिंह और देवघर से चरकू हेम्‍ब्रम को प्रत्‍याशी घोषित किया है। बोरियो से लूकस हांसदा, लिट्टीपाड़ा से ईश्‍वर मरांडी जदयू के उम्‍मीदवार होंगे।

दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। वे पहले ही कोल्हान प्रमंडल स्थित मझगांव विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर चुके हैं। अब पार्टी ने उन्हें संताल परगना के शिकारीपाड़ा से भी उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने शुक्रवार को अपने 12 उम्मीदवारों की अगली सूची जारी की जिनमें उनका भी नाम है।

प्रदेश प्रवक्ता निशा भगत के अनुसार, पार्टी ने देवघर से गोविंद दास, गिरिडीह से चरकू हेम्ब्रम, धनबाद से विपिन कुमार सिंह उर्फ पिंटू कुमार तथा टुंडी से केके तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह, बोरियो से लूकस हांसदा, लिट्टीपाड़ा से ईश्वर मरांडी, महेशपुर से जंतू सोरेन, शिकारीपाड़ा से सालखन मुर्मू, नाला से संतोष कुमार सील, दुमका से मार्शल ऋषि राज टुडू, जामा से जीत कुमार सोरेन तथा गोड्डा से रवींद्र महतो को उम्मीदवार बनाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.