Jharkhand Election Result 2019: नलिन सोरेन ने बनाया रिकाॅर्ड, सीपी-चंपई ने लगाया छक्का
Jharkhand Election Result 2019 प्रदीप यादव लगातार पांचवीं बार जीते जगरनाथ महतो ने लगाया चौका। थमा रघुवर दास की जीत का पहिया 1995 से जीत रहे थे लगातार।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Election Result 2019 विधानसभा चुनाव में कई ऐसे दिग्गज चुनाव मैदान में थे जो संयुक्त बिहार से ही लगातार जीत हासिल कर रहे थे। इनमें से मुख्यमंत्री रघुवर दास को छोड़कर सभी दिग्गजों ने अपनी जीत का सिलसिला इस बार भी बरकरार रखा। रघुवर दास इस बार अपनी जीत का छक्का नहीं लगा सके। इस चुनाव में नलिन सोरेन ने लगातार जीत का अपना ही रिकार्ड तोड़ा। उन्होंने इस बार लगातार सातवीं बार जीत हासिल की। नलिन सोरेन वर्ष 1990 से ही लगातार चुनाव जीत रहे हैं।
पिछले विधानसभा चुनाव में झामुमो के नलिन सोरेन ने जीत का छक्का लगाया था। वहीं, मंत्री सीपी सिंह तथा चंपई सोरेन ने जीत का छक्का लगाया। प्रदीप यादव भी 2000 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं और उन्होंने इस बार भी अपनी जीत बरकरार रखी। यह उनकी लगातार पांचवीं जीत है। इधर, झामुमो के जगरनाथ महतो ने इस बार चुनाव जीतकर लगातार जीत का चौका लगाया। पिछले चुनाव में इन्होंने जीत की हैट्रिक लगाई थी।
बता दें कि रघुवर दास और चंपई सोरेन 1995 से लगातार जीत रहे थे। सीपी सिंह को 1995 के बाद हुए उपचुनाव में जीत मिली थी, जिसके बाद वे लगातार विधानसभा पहुंच रहे हैं। वहीं, पूर्व मंत्री व झाविमो नेता प्रदीप यादव भी संयुक्त बिहार से ही चुनाव जीत रहे हैं। वे वर्ष 2000 से लगातार विधानसभा पहुंच रहे हैं।
सात मंत्री सीट बचाने में रहे कामयाब
- मुख्यमंत्री रघु़वर दास : हारे
- स्पीकर : डा. दिनेश उरांव : हारे
- रामेश्वर उरांव, पूर्व केंद्रीय मंत्री : जीते
- सरयू राय, सुदेश महतो, बाबूलाल मरांडी : जीते
- मंत्री जो जीते : सरयू राय (हाल ही में दे दिया था इस्तीफा) नीरा यादव, नीलकंठ सिंह मुंडा, अमर कुमार बाउरी, सीपी सिंह, रणधीर सिंह, रामचंद्र चंद्रवंशी
- मंत्री जो हारे : लुइस मरांडी, राज पलिवार, रामचंद्र सहिस
- जीते पूर्व मंत्री : राजेंद्र प्रसाद सिंह, बैद्यनाथ राम, कमलेश सिंह, भानु प्रताप शाही, अपर्णा सेन गुप्ता, मथुरा महतो, नलिन सोरेन, प्रदीप यादव,
- हारे पूर्व मंत्री : केएन त्रिपाठी, सघनु भगत, राधाकृष्ण किशोर, चंद्रशेखर दूबे, सुधा चौधरी, कमलेश सिंह, सघनु भगत, जेपी पटेल, लालचंद महतो, उमाकांत रजक, मन्नान मल्लिक, सुरेश पासवान, जलेश्वर महतो, सत्यानंद झा। पूर्व स्पीकर आलमगीर आलम : जीते
नोट : सभी जीत या हार खबर लिखे जाने तक रूझान के अनुसार है।