Move to Jagran APP

Latehar Jharkhand Election Result 2019: लातेहार में JMM से वैद्यनाथ राम 16328 वोटों से जीते

Latehar Jharkhand Election Result 2019 लातेहार विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी वैद्यनाथ राम ने भाजपा के प्रकाश राम को हरा दिया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 05:00 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 04:23 PM (IST)
Latehar Jharkhand Election Result 2019: लातेहार में JMM से वैद्यनाथ राम 16328 वोटों से जीते
Latehar Jharkhand Election Result 2019: लातेहार में JMM से वैद्यनाथ राम 16328 वोटों से जीते

रांची, जेएनएन। Latehar Jharkhand Election Result 2019 लातेहार विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। झामुमो प्रत्याशी वैद्यनाथ राम ने भाजपा के प्रकाश राम को हरा दिया है। वैद्यनाथ राम को 76507 वोट मिले जबकि भाजपा के प्रकाश राम को 60179 मत प्राप्त हुए। इस तरह वैद्यनाथ राम ने 16328 वोट से प्रकाश राम को पराजित कर दिया।

loksabha election banner

वर्ष 2014 में झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर लातेहार के विधायक बनने वाले प्रकाश राम ने इस बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा। यहां के लोगों का कहना है कि वैद्यनाथ राम पर किस्मत हमेशा शिद्दत से मेहरबान होती रही है। जब भी वह विधायक बने, उन्हें मंत्री को सुशोभित करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर चुनावी जीत हासिल करने वाले वैद्यनाथ राम के लिए झामुमो सरकार में मंत्री बनना लोगों की ओर से तय बताया जा रहा है।

लातेहार के नवनिर्वाचित विधायक वैद्यनाथ राम को पहली बार विधायिकी नहीं मिली है। इन्हें विधायिकी का लंबा अनुभव रहा है। वैद्यनाथ राम पूर्व में लंबे समय तक मंत्री भी रह चुके हैं। क्षेत्र के लोगों को इनसे विकास को लेकर काफी उम्मीदें हैं। लेकिन जनता की उम्मीदों पर ये कितना खरा उतर पाते हैं, इस प्रश्न का उत्तर अतीत के गर्भ में समाहित है।

1. झामुमो : वैद्यनाथ राम 76507

2. भाजपा : प्रकाश राम  60179

3. निर्दलीय : संतोष पासवान 15985

यहां पढ़े लातेहार की राजनीति का लेखा-जोखा

लातेहार झारखंड का सबसे बड़ा जिला होने के साथ ही यहां की प्रमुख विधानसभा सीटों में से एक है। 2005 में यहां हुए चुनाव में राजद के नेता प्रकाश राम ने जीत हासिल की थी और इस सीट से विधायक बने थे। फिर 2009 में हुए चुनाव में भाजपा के बैद्यनाथ राम विधायक बने।  फिर 2014 में इस सीट से झारखंड विकास मोर्चा के नेता प्रकाश राम विधायक चुने गए। जानकारी के लिए बता दें कि  लातेहार का नाम रांची और डाल्टनगंज रोड पर बसे लातेहार गांव के नाम पर रखा गया है। इसके इलावा यह इलाका रांची, लोहरदागा, गुमला, पलामू और चतरा जिले से घिरा हुआ है। 

यहां देखें झारखंड चुनाव के ताजा रुझान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.