Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: दूसरे चरण की सीटों पर आज थमेगा चुनावी शोर, 7 को मतदान

Jharkhand Assembly Election 2019 दूसरे चरण के चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी तथा जमशेदपुर पश्चिमी में सबसे अधिक 20-20 तथा सरायकेला में सबसे कम सात उम्मीदवार हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 07:13 AM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 07:13 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: दूसरे चरण की सीटों पर आज थमेगा चुनावी शोर, 7 को मतदान
Jharkhand Assembly Election 2019: दूसरे चरण की सीटों पर आज थमेगा चुनावी शोर, 7 को मतदान

खास बातें

loksabha election banner
  • जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिमी में शाम पांच बजे तथा अन्य में शाम तीन बजे से बंद होगा चुनाव प्रचार
  • 20 सीटों पर सात दिसंबर को सुबह सात बजे से पड़ेंगे वोट
  • जमशेदपुर पूर्वी तथा जमशेदपुर पश्चिमी में शाम पांच बजे तक वोट
  • अन्य 18 विस क्षेत्रों में शाम तीन बजे तक ही मतदान
  • 29 महिला, 73 निर्दल सहित 260 प्रत्याशियों का तय होगा भाग्य
  • मुख्यमंत्री, मंत्री सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा है दांव पर
  • स्पीकर, दो प्रदेश अध्यक्षों के भी भाग्य का होगा फैसला

रांची, राज्य ब्यूरो। विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण की 20 सीटों पर गुरुवार को चुनावी शोर थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी सिर्फ डोर टू डोर कैंपेन ही कर सकेंगे। इन सीटों पर सात दिसंबर को सुबह सात बजे से मतदान होगा। इस चरण में सबसे अधिक सीटों पर मतदान होगा। जमशेदपुर पूर्वी तथा जमशेदपुर पश्चिमी में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होना है, इसलिए इन विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को शाम पांच बजे से चुनावी शोर थमेगा। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक ही मतदान होना है। इसलिए इन विधानसभा क्षेत्रों में शाम तीन बजे से ही चुनावी शोर थम जाएगा। इधर, अंतिम दिन गुरुवार को सभी राजनीतिक दल और दिग्गज इन सीटों पर अपना पूरा जोर लगाएंगे। बुधवार को भी सभी दलों ने ताबड़तोड़ जनसभाएं कीं।

इस चरण के चुनाव में 29 महिला, 73 निर्दल सहित 260 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। वहीं, मुख्यमंत्री रघुवर दास,  स्पीकर डा. दिनेश उरांव, भाजपा के बागी नेता सरयू राय, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, रामचंद्र सहिस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा इस चरण के चुनाव से जुड़ी हुई है। पूर्व मंत्री चंपई सोरेन (सरायकेला), जोबा मांझी (मनोहरपुर), बंधु तिर्की (मांडर), राजा पीटर (तमाड़), बन्ना गुप्ता (जमशेदपुर पश्चिमी) भी इसी चरण की सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस चरण में पूर्व आइएएस जेबी तुबिद तथा पूर्व आइपीएस रेजी डुंगडुंग का भी भाग्य तय होगा।

48 घंटे नहीं बिकेगी शराब

दूसरे चरण की 20 विधानसभा क्षेत्रों में 48 घंटे ड्राइ डे रहेगा। इसके तहत गुरुवार को शाम तीन बजे से मतदान समाप्ति तक शराब की बिक्री नहीं होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इसका सख्ती से अनुपालन का निर्देश दिया है।

तीन विस क्षेत्रों में बूथ एप की सुविधा

इस चरण में पहली बार तीन विधानसभा क्षेत्रों में बूथ एप की सुविधा बहाल होगी। इनमें जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी तथा चाईबासा शामिल हैं। यह एप डाउनलोड कर मतदाता देख सकेंगे कि मतदान केंद्र पर कितनी लंबी लाइन है। साथ ही मतदाता टोकन नंबर के हिसाब से अपना क्रम आने पर सुविधापूर्ण तरीके से मतदान कर सकेंगे। बता दें कि कुल 81 विस क्षेत्रों में दस में यह सुविधा लागू की जा रही है। 

कहां कितने उम्मीदवार

सीट  - कुल उम्मीदवार - महिला  निर्दलीय

बहरागोड़ा  14  01  05

घाटशिला  16 01  07

पोटका  10  03  02

जुगसलाई  10  00  01

जमशेदपुर पूर्वी  20  01  09

जमशेदपुर पश्चिमी  20  01  09

सरायकेला  07  00  00 

खरसावां  16  02  06

चाईबासा  13  03  03

मझगांव  16  01  04

जगन्नाथपुर 13  02  05

मनोहरपुर  14  03  00

चक्रधरपुर 12  01  04

तमाड़  17  02  05

मांडर  13  02  02

सिसई  10  02  02

सिमडेगा 11  00  02

कोलेबिरा  09  01  03

खूंटी 11  02  02

तोरपा  08  01  02

कुल  :  260  29  73

किस दल के कितने उम्मीदवार

दल - पुरुष उम्मीदवार - महिला उम्मीदवार

भाजपा  18  02

कांग्रेस  06 00

झामुमो 13  01

आजसू 10  02

झाविमो 16  04

बसपा 14  00

सीपीआइ 02  00

सीपीआइ एम  01  00

एनसीपी 01  01

एआइटीसी 05  01

अन्य दल  78  13

निर्दल 67  06

  • सरायकेला में न तो निर्दलीय और न ही महिला उम्मीदवार हैं।
  • जुगसलाई, सरायकेला तथा सिमडेगा में एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है।
  • सरायकेला, मनोहरपुर में एक भी निर्दलीय प्रत्याशी नहीं है।
  • जमशेदपुर पूर्वी तथा जमशेदपुर पश्चिमी में सबसे अधिक 20-20  तथा सरायकेला में सबसे कम सात उम्मीदवार हैं।
  • पोटका, चाईबासा और मनोहरपुर में सबसे अधिक तीन-तीन महिला उम्मीदवार हैं। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.