Jharkhand Assembly Election 2019: राजद ने की 5 उम्मीदवारों की घोषणा, चतरा से सत्यानंद भोक्ता लड़ेंगे चुनाव
jharkhand vidhansabha chunav 2019 के लिए लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद को विपक्षी महागठबंधन में सात सीटें मिली हैं।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 02:28 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 02:53 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं। विपक्षी महागठबंधन में उसे सात सीटें मिली हैं। राजद ने रविवार को प्रथम चरण के चुनाव के लिए पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। राजद ने हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से संजय सिंह यादव, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव, देवघर से सुरेश पासवान, चतरा से सत्यानंद भोक्ता और छतरपुर से विजय राम को प्रत्याशी बनाया है। जल्द ही और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें