Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2019: लालू प्रसाद से मिले शरद यादव, झारखंड चुनाव में लागू करेंगे बिहारी फार्मूला

Lalu Prasad Yadav met Sharad Yadav झारखंड विधानसभा चुनावों में अपनी जमीन तलाश रही लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के लिए रणनीति बनाने शरद यादव उनसे मिलने रांची पहुंचे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 11:04 AM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 04:10 PM (IST)
Jharkhand Election 2019: लालू प्रसाद से मिले शरद यादव, झारखंड चुनाव में लागू करेंगे बिहारी फार्मूला
Jharkhand Election 2019: लालू प्रसाद से मिले शरद यादव, झारखंड चुनाव में लागू करेंगे बिहारी फार्मूला

रांची, जासं। Lalu Prasad Yadav झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच बिहार के दो दिग्‍गज नेताओं की मुलाकात से राज्‍य की राजनीति गरमा गई है। रांची के रिम्‍स में राज्‍यसभा सांसद रहे शरद यादव ने लालू प्रसाद से मुलाकात की और झारखंड की राजनीत‍ि को लेकर काफी देर तक चर्चा की।

loksabha election banner

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव 22-23 नवंबर को चुनाव प्रचार करेंगे। शनिवार को रिम्‍स में भर्ती लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए शरद ने कहा कि लालू जी से झारखंड की राजनीति को लेकर चर्चा हुई है। झारखंड में किन मुद्दों को लेकर चुनाव में जाएंगे के सवाल पर शरद यादव ने कहा कि यहां की सरकार के कारण बड़े पैमाने पर खनिजों की लूट हो रही है। यहां का किसान के हालात ठीक नहीं हैं। यहां हर तरह धंधा चौपट है।

खान-खनिज से भरा झारखंड आज काफी बदहाल है। 70 वर्षों में वर्तमान स्थिति काफी भयावह है। संविधान को दायरे में लाना विपक्ष का काम है। झारखंड में एनडीए के बिखरते कुनबे पर कहा कि एनडीए के लोग अफवाह फैलाने में माहिर हैं। झारखंड की जनता अलग राज्य की लड़ाई लड़ी लेकिन इस राज्य को एक बाहरी मुख्यमंत्री मिला। जीतन राम मांझी के सवाल पर कहा कि वे ठीक हो जाएंगे। पिछले एक महीने से लालू के स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों द्वारा कोई जानकारी नहीं देने पर शरद यादव ने कहा कि इसलिए हम यहां उनसे मुलाकात के लिए आते हैं।

इससे पहले शरद यादव के साथ वरिष्ठ आरजेडी नेता रामबाबू यादव और बिस्कोमान के चेयरमैन सुनील सिंह लालू प्रसाद से मिले। बता दें कि शरद यादव को झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए राजद ने 40 स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट में जगह दी है। चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव रिम्‍स के पेईंग वार्ड में भर्ती हैं।

उनसे बिरसा मुंडा जेल प्रशासन की अनुमति से शनिवार को अधिकतम तीन मुलाकाती भेंट कर सकते हैं। इधर चारा घोटाले के दुमका कोषागार मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने झारखंड हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। इस पर 22 नवंबर को सुनवाई होगी। इससे पहले देवघर कोषागार मामले में लालू को उच्‍च न्‍यायालय ने जमानत दी है।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। बने रहें हमारे साथ...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.