रांची, जेएनएन। Kolebira Jharkhand Election Result 2019 कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के नमन विक्सल कोंगाडी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा के प्रत्याशी सुजन जोजो को 12338 वोट से पराजित किया है। कांग्रेस के नमन विक्सल कोंगाडी को 48574 वोट मिले जबकि सुजन जोजो को 36236 वोट प्राप्त हुए।
यहां झारखंड पार्टी की आइरिन एक्का को 18700, बहुजन समाज पार्टी के सुरेन्द्र सिंह को 1810, रासेंपा के अनिल कंडुलना को 14351, निर्दलीय शिवचरण मांझी को 1526, प्यारा मुंडू को 1474, झाविमो के दीपक केरकेट्टा को 1352, निर्दलीय डेविड पवन केरकेट्टा को 888 वोट मिले।
कोलेबिरा में जेल से बेल पर निकले पूर्व मंत्री एनोस एक्का की पार्टी झारखंड पार्टी को उपचुनाव के बाद दोबारा हार का सामना करना पड़ा है। इस बार इस सीट पर उनकी बेटी आइरिन एक्का उम्मीदवार थी। यहां जीत के बाद शहर में जमकर आतिशबाजी की गई। विजय प्रत्याशी के पक्ष में नारे लगाए गए। इस दौरान नमन विक्सल कोंगाडी को समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। जीत के बाद नमन विक्सल कोंगाड़ी को निर्वाची पदाधिकारी एसी अमरेन्द्र कुमार सिन्हा ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। मौके पर जिले के अन्य पदाधिकारी व दलों के पदाधिकारी मौजूद थे।