Move to Jagran APP

Kanke Jharkhand Election Result 2019 : कांके में BJP से समरी लाल 22540 वोटों से जीते

Kanke Jharkhand Election Result 2019 कांके विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्‍याशी समरी लाल ने जीत हासिल की है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 08:11 AM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 04:25 PM (IST)
Kanke Jharkhand Election Result 2019 : कांके में BJP से समरी लाल 22540 वोटों से जीते
Kanke Jharkhand Election Result 2019 : कांके में BJP से समरी लाल 22540 वोटों से जीते

रांची, जेएनएन। Kanke Jharkhand Election Result 2019 कांके विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने जीत हासिल की है। कांके से भाजपा के प्रत्याशी को बदलने का फार्मूला काम आया। कांके प्रत्याशी समरीलाल ने कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेश बैठा को पटखनी देते हुए 22540 मतों से हराया। चेहरा बदलने में माहिर कांके विधानसभा की जनता ने इस बार भी भाजपा के बदले चेहरा समरी लाल पर भरोसा जताया और अपने लाल को गले लगाया। समरी लाल को 111975 जबकि सुरेश बैठा को 89435 वोट मिले। आजसू के रामजीत गंझू को 29127 वोट मिले।

loksabha election banner

भाजपा पार्टी ने समरी लाल को सीटिंग विधायक जीतू चरण राम का टिकट काटकर उम्‍मीदवार बनाया था। इस पर समरी लाल खरे उतरे और अब झारखंड विधानसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्‍व करेंगे। तीसरे राउंड में समरी लाल को 15857 वोट मिले थे। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश बैठा को 9580 मत प्राप्‍त हुए थे। पहले राउंड में उन्‍हें 5841 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश बैठा 3528 वोट मिले थे। कांग्रेस के सुरेश बैठा के अलावा आजसू के रामजीत गंझू भी मुकाबले में हैं। छठे राउंड में समरा लाल को 36009 औऱ सुरेश बैठा को 21234 वोट मिले थे।

समरी लाल की जीत के बाद उनके परिजन खुशी जताते हुए।

कांके विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने अपने प्रत्‍याशी बदले थे। बावजूद इसके मुकाबला दो पार्टियों के बीच ही नजर आ रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 12 दिसंबर को मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.