Move to Jagran APP

Jyotiraditya Scindia Rally in Jharkhand : झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनी तो नहीं खाली होगा झरिया

कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनी तो झरिया खाली नहीं होगा। हां भाजपा को झरिया सीट जरूर खाली करनी पड़ेगी।

By Sagar SinghEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 09:09 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 09:09 PM (IST)
Jyotiraditya Scindia Rally in Jharkhand : झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनी तो नहीं खाली होगा झरिया
Jyotiraditya Scindia Rally in Jharkhand : झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनी तो नहीं खाली होगा झरिया

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने मंगलवार को झरिया के जियलगोरा मानस मंदिर मैदान में चुनावी जनसभा को सबोंधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनी तो झरिया खाली नहीं होगा। हां, भाजपा को झरिया सीट जरूर खाली करनी पड़ेगी।

loksabha election banner

ज्योतिरादित्य सिंधिया झरिया से महागठबंधन-कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह (Purnima Neeraj Singh) के समर्थन में चुनावी जमसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड और झरिया की धरती को नमन करने आया हूं। बिरसा मुंडा व टाना भगत ने आदिवासियों को साथ लेकर महात्मा गांधी के साथ डांडी मार्च और सत्याग्रह आंदोलन कर देश आजाद करने की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

किसानों को दाम नहीं, बेरोजगारों को काम नहीं : सिंधिया ने कहा कि देश व झारखंड में किसानों को दाम नहीं मिल रहा है। युवा बेरोजगारों को काम नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार को इसकी चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड देश में खनिज संपदा से पूर्ण राज्य है, लेकिन इसका लाभ यहां के लोगों को नहीं मिल रहा है। झरिया और पूरे राज्य में पानी की समस्या पर उन्होंने कहा यहां पानी का भंडार है, लेकिन लोगों को पीने तक का पानी नहीं मिल रहा है।

भाजपा ने अच्छे दिन लाने का किया था कच्चा वादा : कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा कि इस भाजपा सरकार ने अच्छे दिन लाने का आपसे कच्चा वादा किया था। यहां के गरीब और गरीब होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्णिमा सिंह, कांग्रेस और महागठबंधन की प्रत्याशी नहीं हैं। वे झरिया के जन-जन की प्रत्याशी हैं। झरिया विधानसभा क्षेत्र का विकास करेंगी।

आरपीएन ने नीरज सिंह को याद कर कहा- यही होगी सच्ची श्रद्धांजलि

पूर्व केंद्रीय मंत्री व झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि आज नीरज सिंह रहते तो वे आपके प्रत्याशी होते। उनकी पत्नी पूर्णिमा को चुनाव में सहयोग करें। यहीं नीरज के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरपीएन ने कहा कि पांच साल में यहां कई लोगों की भूख से मौत हुई है। किसानों ने आत्महत्या की है। राज्य की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है।

बदले की भावना से नहीं बदलाव की राजनीति करने आई हूं : इस दौरान पूर्णिमा सिंह ने कहा कि हम बदले की भावना से नहीं बदलाव की राजनीति कर रहे हैं। बहुत दिनों तक आपलोगों ने एक ही पार्टी के शोषण का दंश झेला। अब उससे मुक्ति का समय आ गया है। चुनावी सभा में राजद, झामुमो, मासस, माकपा, इंटक, जमसं बच्चा गुट आदि के पदाधिकारी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.