Jharkhand Assembly Election 2019: झाविमो ने जारी की चौथी सूची, बाबूलाल मरांडी धनवार से लड़ेंगे चुनाव
Jharkhand Assembly Election 2019. बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा ने विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 03:33 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 03:50 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा ने विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की है। मंगलवार को जारी सूची में पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी का भी नाम शामिल है। कुल नौ उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। धनवार से बाबूलाल मरांडी स्वयं विधानसभा चुनाव में खड़े हो रहे हैं। कोडरमा से रमेश हर्षधर को टिकट दिया गया है। बरकट्ठा से बटेश्वर मेहता, हजारीबाग से मुन्ना सिंह, बड़कागांव से दुर्गाचरण प्रसाद, सिल्ली से उमेश महतो, खिजरी से अंतु तिर्की, रांची से सुनील कुमार गुप्ता, कांके से कमलेश राम को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें