Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी बोले, सत्ता में बैठे लोग ही उड़ाते रहे कानून की धज्जियां

Jharkhand Assembly Election 2019. झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को कोल्‍हान के बंदगांव और जमशेदपुर पश्चिमी में पार्टी प्रत्‍याशी के पक्ष में चुनावी सभा की।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 02:26 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 04:45 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी बोले, सत्ता में बैठे लोग ही उड़ाते रहे कानून की धज्जियां
Jharkhand Assembly Election 2019 : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी बोले, सत्ता में बैठे लोग ही उड़ाते रहे कानून की धज्जियां

जमशेदपुर/बंदगांव, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019  पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोग खुशहाल प्रदेश में अमन चैन की अपेक्षा रखते हैं, लेकिन यहां सत्ता में बैठे लोग ही कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। झाविमो की सरकार बनने पर गुंडागर्दी करने वाले या तो जेल में होंगे या राज्य से पलायन करने पर बाध्य होंगे। 

loksabha election banner

जमशेदपुर पश्चिम विस क्षेत्र से झाविमो प्रत्याशी पंकज कुमार के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील करने पहुंचे झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने गांधी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में झाविमो की सरकार बनी तो लोगों को भय, भूख और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएंगे। भय, भूख, बेराजगारी के कारण लोग पलायन कर रहे हैं और सरकार विकास के नाम पर अपनी पीठ खुद थपथपा रही है। 

 भूख से मौत दुर्भाग्‍यपूर्ण

उन्होंने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री रघुवर दास देश के महानगरों समेत विदेशों में घुम-घुम कर हाथी उड़ाने का काम कर रहे थे। राज्य में कही उद्योग तो लगे नहीं, उल्टे सैकड़ों उद्योग बंद हो गए। लाखों लोगों की रोजगार छिन गई, लोग आत्महत्या करने लगे। ऐसे सरकार को तत्काल बदलने की आवश्यकता है। मरांडी ने कहा कि खनिज संपदा से संपन्न राज्य में भूख से मौत दुर्भाग्य की बात है। सरकार ने लोगों का राशन का रद किए और कारण बताया आधार से लिंक नहीं है। गांव के गरीब लोग कहां से लिंक कराए, सरकारी तंत्र फेल था। राशन कार्ड रद होने के कारण लोगों को अनाज मिलना बंद हो गया। 

राशन कार्ड घर-घर जाकर लौटाएंगे

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने से राज्य की जनता को उनका राशन कार्ड घर-घर पहुंचाकर देने का काम करेंगे। बंद किए गए सरकारी स्कूल फिर से खोलवाएंगे, अस्पतालों में चिकित्सक की बहाली करवाएंगे, आयुष्मान ही नहीं गरीबों को उनके लाइलाज बीमारियों का पूरा इलाज सरकारी राशि से कराएंगे। बाबूलाल मरांडी ने ऐसे सुशासन के लिए लोगों से झाविमो उम्मीदवार को विजयी बनाने की अपील की। जनसभा में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी पंकज कुमार ने भी संबोधित किया। मौके पर जमशेदपुर पूर्वी के झाविमो प्रत्याशी अभय सिंह, जिलाध्यक्ष बबुआ सिंह समेत कई नेता मौजूद थे।

भयमुक्‍त सरकार का वादा

झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव में पार्टी प्रत्‍याशी शशिभूषण सामड के पक्ष में भी चुनावी सभा की और लोगों से वादा किया कि अगर झाविमो को मौका मिला तो  झारखंड में भयमुक्त और स्वाबलंबी सरकार देंगे। मेरमगुटटू पंचायत के संत मिखायल स्‍कूल मैदान में सभा को संबोधित करते हुए मरांडी ने कहा कि पारा शिक्षकों की चर्चा की और कहा कि पारा शिक्षकों के  ऊपर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि  टेट पास सभी शिक्षकों का स्थायीकरण हो गया और  गरीब बहन जो सेविका के पद पर कार्यरत  हैं उनके ऊपर अत्याचार की इंतहा को बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा।  उनको न्याय दिया जाएगा। हर पंचायत में दो-दो स्वास्थ्य केंद्र  होंगे।

मनरेगा मजदूरों को 300 रुपये मजदूरी

मरांडी ने ऑनलाइन सिस्टम में पेंशनधारी का आधार लिंक नहीं होने की चर्चा भी की और उसमें सुधार का भरोसा दिलाया। कहा कि किसानों के खेत में जरूर पानी पहुंचेगा चाहे कुछ भी करपा पड़े। झारखंड वासियों को सुरक्षा एवं गरीबों को काम का हक बनता है। मनरेगा के तहत काम कर रहे मजदूरों को ₹300 प्रतिदिन दिया जाएगा। इस मौके पर  मनमोहन गागराई, रीना गागराई, चरण मुंडरी,  भीम होनहागा, बुद्धन मुंडरी, सुभानी हेम्ब्रम आदि मुख्‍यरूप से मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.