Jharkhand Assembly Election 2019: झामुमो ने जारी की 6 प्रत्याशियों की सूची, फूलचंद मंडल सिंदरी से लड़ेंगे चुनाव
Jharkhand Election 2019. पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देशानुसार महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सूची जारी कर दी है। झामुमो ने भाकपा माले के लिए धनवार सीट नहीं छोड़ी है।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो ने और छह प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देशानुसार महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सूची जारी कर दी है। झामुमो ने भाकपा माले के लिए धनवार सीट नहीं छोड़ी है। सिंदरी से भाजपा के मौजूदा विधायक फूलचंद मंडल को टिकट दिया गया है। फूलचंद मंडल भाजपा से टिकट काटे जाने पर झामुमो में शामिल हो गए थे। डूमरी से जगरनाथ महतो, टूंडी से मथुरा प्रसाद महतो, धनवार से निजामुद्दीन अंसारी, गिरिडीह से सुदिव्य कुमार सोनू, मांडू से राम प्रकाश भाई पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है।