Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: झाविमो ने 15 उम्‍मीदवारों की 5वीं सूची जारी की, सरोज सिंह को धनबाद से मिला टिकट

Jharkhand Assembly Election 2019. बाबूलाल मरांडी की पार्टी झाविमो ने अपने प्रत्‍याशियों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में 15 उम्‍मीदवारों के नामों का एलान किया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 23 Nov 2019 02:42 PM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 08:11 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: झाविमो ने 15 उम्‍मीदवारों की 5वीं सूची जारी की, सरोज सिंह को धनबाद से मिला टिकट
Jharkhand Assembly Election 2019: झाविमो ने 15 उम्‍मीदवारों की 5वीं सूची जारी की, सरोज सिंह को धनबाद से मिला टिकट

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने अपने प्रत्‍याशियों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में 15 उम्‍मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। इस सूची के अनुसार जमुआ से चंद्रिका महथा को टिकट दिया गया है। राजकुमार यादव राजमहल से चुनाव लड़ेंगे। टुंडी से सबा अहमद को पार्टी ने टिकट दिया है। सरोज सिंह को धनबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में खड़ा किया गया है।

loksabha election banner

मो आरिफ अहमद कुरैशी को रामगढ़ से प्रत्‍याशी बनाया गया है। बेरमो से राम किंकर पांडेय, देवघर से निर्मला भारती, गिरिडीह से चुन्‍नूकांत प्रसाद, झरिया से योंगेद्र यादव, बोरियो से बाबूराम मुर्मू, बरहेट से होपना टुडू, लिट्टीपाड़ा से रसका हेम्‍ब्रम, नाला से पुष्‍पा सोरेन, जामताड़ा से अब्‍दुल मन्‍नान अंसारी, महेशपुर से शिवधन हेम्‍ब्रम को टिकट दिया गया है।

झाविमो ने रामगढ़ से आरिफ अहमद और गिरिडीह से चुन्नूकांत को उतारा

विधानसभा       प्रत्याशी

  1. रामगढ़    आरिफ अहमद कुरैशी,
  2. बेरमो        राम किंकर पांडेय
  3. देवघर        निर्मला भारती
  4. गिरिडीह      चुन्नूकांत प्रसाद
  5. धनबाद        सरोज सिंह
  6. झरिया        योगेंद्र यादव
  7. टुंडी          डा. सबा अहमद
  8. राजमहल     राजकुमार यादव
  9. बोरियो        बाबूराम मुर्मू
  10. बरहेट          होपना टुडू
  11. लिट्टीपाड़ा     रसका हेम्ब्रम
  12. नाला           पुष्पा सोरेन
  13. जामताड़ा   डा. अब्दुल मन्नान अंसारी
  14. महेशपुर       शिवधन हेम्ब्रम
  15. जमुआ         चंद्रिका महथा

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.