Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड पुलिस को मिले 10 हजार गृह रक्षक

Jharkhand Assembly Election 2019. एडीजी ऑपरेशन ने मांग रखी थी। गृह विभाग ने स्वीकृति दी। ये गृह रक्षक पांच चरण के चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 08:55 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 08:55 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड पुलिस को मिले 10 हजार गृह रक्षक
Jharkhand Assembly Election 2019: विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड पुलिस को मिले 10 हजार गृह रक्षक

रांची, राज्य ब्यूरो। विधानसभा चुनाव में विधि व्यवस्था संभालने के लिए 10 हजार 108 गृह रक्षकों की स्वीकृति मिल गई है। एडीजी ऑपेरशन सह चुनाव के लिए झारखंड पुलिस के नोडल अधिकारी मुरारी लाल मीणा ने चुनाव कराने के लिए गृह रक्षकों की मांग की थी, जिसपर गृह विभाग ने स्वीकृति दे दी है। ये गृह रक्षक पांच चरण के चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इन्हें 23 नवंबर से 21 दिसंबर तक के लिए यानी कुल 29 दिनों के लिए संबंधित जिलों में तैनात कर दिया गया है।

prime article banner

किस जिले में कितने गृह रक्षक

जिला   वर्तमान  अतिरिक्त मिला

रांची    300  350

गुमला  100  350

खूंटी    50   200

लोहरदगा 60  100

सिमडेगा  70  150

हजारीबाग 100  300

गिरिडीह  70   500

रामगढ़  100  150

कोडरमा 50   175

चतरा  90  220

धनबाद 150  500

बोकारो  100  700

पलामू   150  500

गढ़वा  100  400

लातेहार  100  200

देवघर   100  250

जमशेदपुर  200  650

चाईबासा  95  400

सरायकेला  80  170

दुमका  100   450

साहिबगंज 100  400

पाकुड़  70   130

गोड्डा  95   220

जामताड़ा 60  150

कुल  2490   7615


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.