Move to Jagran APP

Jharkhand Election Result vs Exit Polls : सही साबित हो रहे एग्जिट पोल, भाजपा को झटका

Jharkhand Election Result vs Exit Polls पांच चरणों में हुई वोटिंग की आज मतगणना हो रही है। अब तक की मतगणना ने एग्जिट पोल को सही साबित कर दिया है।

By Amit SinghEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 12:53 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 01:17 PM (IST)
Jharkhand Election Result vs Exit Polls : सही साबित हो रहे एग्जिट पोल, भाजपा को झटका
Jharkhand Election Result vs Exit Polls : सही साबित हो रहे एग्जिट पोल, भाजपा को झटका

नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 (Jharkhand Assembly Elections 2019) की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। अभी तक के रुझान, एग्जिट पोल पर मुहर लगाते दिख रहे हैं। रुझान इशारा कर रहे हैं कि राज्य की सत्ता भाजपा के हाथों से फिसल रही है। कांग्रेस को राज्य में बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। उम्मीद की जा रही है कि दोपहर दो-तीन बजे तक स्थिति एकदम स्पष्ट हो जाएगी।

loksabha election banner

झारखंड विधानसभा चुनाव में अंतिम दौर की मतगणना चल रही है। 12 बजे तक के रुझान में कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गणबंधन को 40-42 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं भाजपा बहुमत से 12-13 कदम पीछे दिख रही है। अभी तक के रुझान में भाजपा के खाते में 28-29 सीटें ही दिख रही हैं। वहीं अन्य के पाले में 11 सीटें जाती दिख रही हैं। अब तक मतगणना ने राजनीतिक दलों के दावों की पोल खोलने के साथ ही एग्जिट पोल पर भी मुहर लगा दी है।

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में वोटिंग हुई थी। अंतिम चरम की 16 सीटों के लिए 20 दिसंबर को मतदान हुआ था। मतदान खत्म होने के कुछ देर बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे थे। आजतक और एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल (AajTak and Exis My India Exit Polls) में भाजपा को 22 से 32 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई थी। वहीं कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)-राजद (RJD) को एग्जिट पोल में 38 से 50 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े के बेहद करीब बताया गया था। इसके अलावा अन्य के खाते में 9 से 16 सीटें जाने का दावा किया गया था। अन्य में झारखंड विकास मोर्चा (JVM) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) प्रमुख दल हैं। अब तक की मतगणना के अनुसान ये एग्जिट पोल सटीक साबित हुआ है।

आइएनएस-सी वोटर और एबीपी के एग्जिट पोल ने भी भाजप के सत्ता से बाहर होने के स्पष्ट संकेत दे दिए थे। एग्जिट पोल में भाजपा को 28-36 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। वहीं कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन को 31 से 39 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। अन्य के खाते में 3-7 सीटें जाने के संकेत दिये गए थे। इस एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा के संकेत दिये गए थे, लेकिन कांग्रेस-गठबंधन को बहुमत के बेहद करीब बताया गया था। ऐसे में ये एग्जिट पोल भी वास्तविकता के बेहद करीब दिख रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.