Move to Jagran APP

Jharkhand Election Result 2019: जिन सीटों पर महिला वोटर ज्यादा, वहां भाजपा हारी

Jharkhand Election Result 2019 कुल 81 विधानसभा क्षेत्रों में से एक दर्जन सीटों पर पुरुषों से महिला वोटर अधिक थीं। महिला बहुल बारह में एक ही सीट पर महिला प्रत्याशी जीती।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 12:10 AM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 09:12 AM (IST)
Jharkhand Election Result 2019: जिन सीटों पर महिला वोटर ज्यादा, वहां भाजपा हारी
Jharkhand Election Result 2019: जिन सीटों पर महिला वोटर ज्यादा, वहां भाजपा हारी

रांची, [नीरज अम्बष्ठ]। Jharkhand Election Result 2019 राज्य के 81 विधानसभा क्षेत्रों में एक दर्जन विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां पुरुष मतदाताओं से अधिक महिलाएं थीं। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक को छोड़कर सभी में भाजपा की हार हुई है। इनमें से दो सीटें लंबे समय से भाजपा के खाते में थीं। लेकिन ये दोनों भी इसके हाथ से निकल गईं। इस विधानसभा चुनाव में 12 विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों से अधिक महिला मतदाताएं थीं। इनमें एक खूंटी को छोड़कर सभी सीटों पर भाजपा की हार हुई। इनमें से पोटका और सिमडेगा दो ऐसी सीटें हैं जो लंबे समय से भाजपा के कब्जे में थी।

loksabha election banner

पोटका से मेनका सरकार लगातार जीत हासिल कर रही थीं, लेकिन इस बार वे अपना सीट नहीं बचा सकीं। झामुमो के संजीव सरदार ने उन्हें 43 हजार से अधिक वोट से हराया। यही हाल सिमडेगा में हुआ। पार्टी ने यहां अपना प्रत्याशी बदल दिया था। यहां कांग्रेस के भूषण बाड़ा ने भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा को नजदीकी मुकाबले में महज 285 वोट से हराया। यह इस विधानसभा चुनाव की सबसे छोटी जीत है।

इसी तरह, भाजपा की घाटशिला, खरसावां, चाईबासा, मनोहरपुर तथा मझगांव में जीत की ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी। इन पांचों सीटों पर झामुमो का पहले से कब्जा था। इस बार भी पार्टी ने अपना कब्जा बरकरार रखते हुए भाजपा के प्रत्याशियों को हराया। चाईबासा में पूर्व आइएएस जेबी तुबिद को इस बार भी निराशा ही हाथ लगी। वहीं, चक्रधरपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ही हार गए। 

इस सीट पर भी झामुमो का कब्जा बरकरार रहा। हालांकि उसके तत्कालीन विधायक शशिभूषण सामड टिकट नहीं मिलने पर बाबूलाल मरांडी के खेमे में चले गए थे। इसी तरह, संताल प्रमंडल के भी तीन विधानसभा क्षेत्र ऐसे थे, जहां पुरुषों से अधिक महिला वोटर थीं। इन तीनों सीटों पर भी भाजपा की हार हुई। इनमें से दो सीटें शिकारीपाड़ा और महेशपुर में झामुमो तथा लिट्टीपाड़ा में झाविमो अपनी सीट बचाने में सफल रहा।

महिला बहुल सीटों पर महज एक महिला जीती

महिला वोटर बहुल इन बारह विधानसभा क्षेत्रों में महज एक महिला प्रत्याशी जोबा मांझी (मनोहरपुर) को जीत हासिल हुई, जबकि एक महिला प्रत्याशी (मेनका सरदार) की परंपरागत सीट छिन गई।

कहां कितने मतदाता और किस दल के प्रत्याशी जीते

सीट  - पुरुष वोटर - महिला वोटर -  जीत हासिल करनेवाली पार्टी 

  1. घाटशिला 1,20,854  1,21,618  झामुमो
  2. पोटका 1,43,394  1,44,377 झामुमो
  3. खरसावां 1,03,717  1,05,071 झामुमो
  4. चाईबासा 1,02,031  1,04,820  झामुमो
  5. मझगांव  94,085   98,575  झामुमो
  6. मनोहरपुर   98,482  98,855 झामुमो
  7. चक्रधरपुर  90,680   90,763 झामुमो
  8. खूंटी  1,03,910  1,06,103 भाजपा
  9. सिमडेगा 1,12,074   1,13,491  कांग्रेस
  10. लिट्टीपाड़ा  98,306  1,01,482  झाविमो
  11. महेशपुर 1,07,979   1,08,486  झामुमो
  12. शिकारीपाड़ा  1,03,521  1,05,022  झामुमो

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.