Move to Jagran APP

Jharkhand Election Result 2019: मतगणना के शुरूआती रुझानों में कांग्रेस गठबंधन आगे, भाजपा को झटका

Jharkhand Election Result 2019 पांच चरणों में 81 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद सोमवार को सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हो चुकी है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 06:42 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 08:42 AM (IST)
Jharkhand Election Result 2019: मतगणना के शुरूआती रुझानों में कांग्रेस गठबंधन आगे, भाजपा को झटका

रांची, जेएनएन। Jharkhand Election Result 2019: पांच चरणों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए मतों की गितनी आठ बजे से शुरू हो चुकी है। अब तक के रुझान में कांग्रेस आगे दिख रही है और भाजपा को तगड़ा झटका लगने के आसार है। शुरूआती रुझानों में कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। शुरूआती आधे घंटे की मतगणना के बाद कांग्रेस गठबंधन 40 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा मात्र 23 सीटों पर बढ़त हासिल कर सकी है। 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 41 है। 

loksabha election banner

उम्मीद की जा रही है कि दोपहर तक जीत-हार का फैसला सामने आ जाएगा। दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगा कि राज्य में अगली सरकार किसकी बनने वाली है। रुझान सामने आने के साथ ही प्रत्याशियों की धड़कने भी बढ़ने लगी है। सुबह से ही प्रत्याशी और उनके समर्थक मतगणना केंद्रों के बाहर जुटने लगे हैं।

राज्‍यभर के 24 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। पहले पोस्‍टल बैलेट की गिनती की हुई। इसके बाद ईवीएम के मतों की गणना चल रही है। यहां अलग-अलग 14 से 20 काउंटिंग टेबल बनाए गए हैं। एक राउंड में अधिकतम 14 ईवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी। इसके बाद वीवीपैट (VVPAT) की पर्चियों से पांच मतदान केंद्रों के ईवीएम (EVM) के मतों का मिलान किया जाएगा। हर राउंड में में मतों की गिनती के बाद औपचारिक घोषणा की जाएगी।

सोमवार को वोटों की गिनती के साथ ही जनता की अदालत में 1215 प्रत्‍याशियों की किस्‍मत का भी फैसला हो जाएगा। किसकी जमानत जब्‍त होगी, किसकी बचेगी, किसके सिर सजेगा ताज और किसकी बनेगी सरकार तमाम फैसले अब से चंद घंटे बाद सामने आ जाएंगे। सत्‍ता रहने या बेदखल होने की प्रत्‍याशा सबसे अधिक भाजपा के खेमे में देखी जा रही है। इस दौरान 29464 मतदान केंद्रों पर 41870 ईवीएम में डाले गए वोटों की गिनती की जाएगी। इस चुनाव में कुल 1215 उम्‍मीदवारों में 1087 पुरुष और 127 महिला के साथ एक थर्ड जेंडर प्रत्‍याशी भी किस्‍मत आजमा रहे हैं। राष्‍ट्रीय दलों, मान्‍यता प्राप्‍त दलों के साथ ही 366 निर्दलीय उम्‍मीदवार भी अपने भाग्‍य बांचे जाने के इंतजार में हैं।

इधर राजनीतिक दलों की ओर से अपनी-अपनी जीत के दावे के साथ जनता का पूरा सहयोग मिलने की बात भले की जा रही है, लेकिन अंदरुनी तौर पर हर दल में खलबली मची है। कुछेक नेता जीत के प्रति आश्‍वस्‍त दिख रहे हैं, तो कुछ ने बिलकुल चुप्‍पी साध रखी है। उम्‍मीदवारों की हालत ऐसी है कि वे पूछने-कुरेदने पर भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। सब शिद्दत से आज की रात गुजरने का इंतजार कर रहे हैं। इस बार चुनाव में कई सीटों पर रोचक मुकाबले की उम्‍मीद की जा रही है। सर्वाधिक चर्चा मुख्‍यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के बागी सरयू राय की सीट जमशेदपुर पूर्वी की है, जहां झारखंड के वर्तमान सीएम की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन दुमका और बरहेट के दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं झारखंड विकास मोर्चा के अध्‍यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार से चुनाव मैदान में हैं। आजसू के अध्‍यक्ष सुदेश महतो की प्रतिष्‍ठा भी सिल्‍ली सीट पर फंसी है। इधर मतगणना के साथ ही तमाम एग्जिट पोल के आंकड़ों की भी परख होगी। जिसमें राज्‍य में इस बार जोड़-तोड़ या बहुमत की सरकार का फैसला होगा।

इधर विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले ही उत्साहित समर्थक शहर के अलग-अलग हिस्सों में पोस्टर लगाने में जुट गये हैं। झामुमो नेता हेमंत सोरेन के समर्थन में लगे एक पोस्टर में अबकी बार हेमंत सरकार का दावा किया गया है। कुछेक जगहों पर जश्‍न की तैयारियां शुरू हो गई हैं, मिठाइयों व फूलों के लिए ऑर्डर भी दिए गए हैं। हालांकि, चुनाव में जीत को लेकर अब तक कोई भी पूरी तरह आश्वस्त नहीं है। प्रत्याशी अपने-अपने उम्मीदवार के जीत के दावे कर रहे हैं, इसकी तैयारी में भी हैं लेकिन मिठाईयों व फूलों के लिए अब तक व्यापक स्तर पर ऑर्डर नहीं दिये गये हैं। इसके लिए सुबह के पहले रूझान का इंतजार किया जा रहा है।

यहां देखें मतगणना का पूरा ब्‍योरा : कहां कितने टेबल, कितने राउंड में मतों की गणना

सीट - मतदान केंद्र - काउंटिंग टेबल - राउंड की संख्या

  1. राजमहल   383 17  23
  2. बोरियो  346  17  21
  3. बरहेट  277  14  20

मतगणना स्थल : राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज लोहंडा, साहिबगंज

  1. लिट्टीपाड़ा 272  14  20
  2. पाकुड़  434  20 22
  3. महेशपुर 308  14  22

मतगणना स्थल : पॉलीटेक्निक कॉलेज कोलाजोरा, पाकुड़

  1. शिकारीपाड़ा  261  14  19
  2. दुमका  286  14  21
  3. जामा 270 14  20
  4. जरमुंडी 300  14  22

मतगणना स्थल : दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज, दुमका 

  1. नाला 332  14  24
  2. जामताड़ा 366  20  19

मतगणना स्थल : न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज पत्थरछपरा, जामताड़ा

  1. मधुपुर  409 18  23
  2. सारठ  376  16  24
  3. देवघर  460  18  26

मतगणना स्थल : चिल्ड्रेन होम एंड ऑब्जर्वेशन होम, कुंदा, देवघर

  1. पोड़ैयाहाट  373  16  24
  2. गोड्डा  397  16  25
  3. महगामा 408  18  23

मतगणना स्थल : राजकीय पॉलीटेक्निक सिकतिया, गोड्डा

कोडरमा 352  16  22

मतगणना स्थल : आइटीआइ, कोडरमा

  1. बरकट्ठा 470  20  24
  2. बरही 402  20  21
  3. मांडू  520 20  26
  4. हजारीबाग 486  20  25

मतगणना स्थल : कृषि बाजार समिति, हजारीबाग

  1. बड़कागांव 465  20  24
  2. रामगढ़  405  20  21

मतगणना स्थल : रामगढ़ कॉलेज, रामगढ़

  1. सिमरिया 419 17  25
  2. चतरा 475 17 28

मतगणना स्थल : चतरा कॉलेज, चतरा

  1. धनवार 424 20  22
  2. बगोदर  452  20  23
  3. जमुआ 400  20  20
  4. गांडेय 375  20  19
  5. गिरिडीह  367  20 19
  6. डुमरी 373  20  19

मतगणना स्थल : एग्रीकल्चर प्रोडक्शन मार्केटिंग यार्ड, पचंबा, गिरिडीह

  1. गोमिया 341  24  15
  2. बेरमो 356  24  15
  3. बोकारो 588  24  25
  4. चंदनकियारी  297  24  13

मतगणना स्थल : बाजार समिति चास, बोकारो

  1. सिंदरी  426 22  20
  2. निरसा 424  22  20
  3. धनबाद 458  23  20
  4. झरिया 346  21  17
  5. टुंडी  369  20  19
  6. बाघमारा 355  21  17

मतगणना स्थल : बाजार समिति, धनबाद

  1. घाटशिला 291  15  20
  2. पोटका  326 16  21
  3. जुगसलाई 381 20  20
  4. जमशेदपुर पूर्वी 293  15  20
  5. जमशेदपुर पश्चिमी 330  16  21

मतगणना स्थल : को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर

  1. ईचागढ़  337  20  17
  2. सरायकेला 431  26 17
  3. खरसांवा 282 20 15

मतगणना स्थल : साइंस ब्लॉक, काशी साहू कॉलेज, सरायकेला

  1. चाईबासा 284 14 21
  2. मझगांव 267  14 20
  3. जगन्नाथपुर 233  14  17
  4. मनोहरपुर 264  14 19
  5. चक्रधरपुर 236 14 17

मतगणना स्थल : महिला कॉलेज, चाईबासा

  1. तमाड़  303 16 19
  2. सिल्ली 278 16 18
  3. खिजरी 413  24 18
  4. रांची 370  22  17
  5. हटिया 495  26  20
  6. कांके 483  24  21
  7. मांडर  429  24  18

मतगणना स्थल : बाजार समिति, पंडरा, रांची

  1. तोरपा  252  20 13
  2. खूंटी  297  20  15

मतगणना स्थल : बाजार समिति कदमा, खूंटी

  1. सिसई 332 14 24
  2. गुमला  313 14  23
  3. बिशुनपुर 349  14  25

मतगणना स्थल : गुमला पॉलीटेक्निक, गुमला

  1. सिमडेगा 301 14  22
  2. कोलेबिरा 270  14  20

मतगणना स्थल : सिमडेगा कॉलेज, सिमडेगा

लोहरदगा 324  20 17

मतगणना स्थल : बाजार समिति, लोहरदगा

  1. मनिका 321  16  21
  2. लातेहार 358  16  23

मतगणना स्थल : राजकीय पॉलीटेक्निक, लातेहार

  1. पांकी 326 17  20
  2. डालटनगंज  426  21  21
  3. छत्तरपुर  335  17  20
  4. हुसैनाबाद  341  17  21

मतगणना स्थल : एग्रीकल्चर मार्केटिंग यार्ड, मेदिनीनगर

  1. गढ़वा 455 20  23
  2. भवनाथपुर 502  20  26

मतगणना स्थल : कृषि बाजार समिति, गढ़वा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.