This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की 15 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है। इसके साथ ही 221 प्रत्याशियाें की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। जानकारी के मुताबिक इस चुनाव में 62.46 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग के मुताबिक तीन बजे तक 56 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक 44.65 फीसद वोटिंग दर्ज की गई। अभी तक सबसे अधिक चंदनकियारी में 54.53 तथा सबसे कम बोकारो में महज 32.35 फीसद मतदान हुआ है। इन सीटों पर 11 बजे तक 28.13 फीसद वोटिंग दर्ज की गई। इससे पहले सुबह 9 बजे तक यहां 12 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। कोयलांचल की 13 तथा संताल की दो सीटों पर सोमवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। यहां हर बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। चुनाव आयोग ने स्वच्छ व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए तमाम तैयारियां की थीं। इस चरण के चुनाव में दो मंत्री, सात पूर्व मंत्री तथा 14 वर्तमान विधायकों के साथ 221 प्रत्याशियों का भाग्य तय हुआ। कुल प्रत्याशियों में 198 पुरुष तथा 22 महिला हैं। पहली बार एक थर्ड जेंडर प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे थे। इस चरण में 6,101 मतदान केंद्रों में 4,203 संवेदनशील तथा अति संवेदनशील बूथ थे।
HighLights
221 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में हुआ बंद
दो मंत्री, सात पूर्व मंत्री व 14 विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर
4,203 मतदान केंद्रों पर दिन भर लगा रहा वोटरों का मेला
16 December 2019
06:03 PM
15 सीटों पर शाम 5 बजे तक 62.46 फीसद मतदान।
झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 15 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। 15 सीटों पर शाम 5 बजे तक 62.46 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। बगोदर में मतदान समाप्ति तक 62.82, जमुआ में 59.9, गिरिडीह में 60.64, डुमरी में 68.89, बोकारो में 50.64 तथा चंदनकियारी में 74.50 फीसद मतदान हुआ है।
मधुपुर-72.90%
देवघर-63.40%
बगोदर-62.82%
जमुआ-59.09%
गांडेय-69.17%
गिरिडीह-60.64%
डुमरी-68.89%
बोकारो-50.64%
चंदनक्यारी-74.50%
सिंदरी-69.50%
निरसा-67.50%
धनबाद-52.67%
झरिया-51.76%
टुंडी-67.21%
बाघमारा-61.95%
05:35 PM
शाम पांच बजे तक 63 फीसद मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 15 सीटों पर वोटिंग समाप्त हो गई है। आयोग के मुताबिक 62.46 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। हालांकि अभी इसमें सुधार की गुंजाइश बाकी है। राज्य निर्वाचन आयोग प्रेस कांफ्रेंस कर थोड़ी देर बाद आधिकारिक आंकड़ा जारी करेगा। इस चरण में प्राय: सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग बूथों से ईवीएम स्ट्रांग रूम लाने की प्रक्रिया जारी है।
03:41 PM
5 सीटों पर मतदान समाप्त
चौथे चरण के चुनाव में सोमवार को 4 जिलों में हो रहे मतदान में अभी तक प्राप्त आकड़ों के अनुसार मतदान प्रतिशत 56 प्रतिशत तक पहुंचा है। 15 विधानसभा सीटों पर हो रहे मतदान में अभी अपराह्न 3 बजे तक कुल 56.02% मतदाता वोट कर चुके है।
देवघर-55.76%
धनबाद-54.17%
गिरिडीह-60.60%
बोकारो-52.40%
03:39 PM
चौथे चरण की 15 सीटों पर शाम तीन बजे तक 56.02 फीसद मतदान
15 विधानसभा सीटों में से 10 विधानसभा सीट मधुपुर, देवघर, गांडेय, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया और बाघमारा पर शाम 5 बजे तक मतदान किया जा सकेगा। वहीं 5 सीट बगोदर, जमुआ, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी में अपराह्न 3 बजे के बाद वे मतदाता जो मतदान केंद्र परिसर में कतार में खड़े है वही मतदान कर सकेंगें। अब तक 56.02 फीसद मतदान दर्ज किया गया है।
मधुपुर : 58.11
देवघर : 53.76
बगोदर : 62.82
जमुआ : 55.63
गांडेय : 62.69
गिरिडीह : 60.43
डुमरी : 61.42
बोकारो : 44.50
चंदनकियारी : 69.64
सिंदरी : 60.83
निरसा : 59.67
धनबाद : 43.69
झरिया : 47.12
टुंडी : 62.91
बाघमारा : 55.69
कुल : 56.02
03:34 PM
3 बजे तक 56 फीसद मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 15 सीटों पर वोटिंग के बीच तीन बजे तक 56 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक पांच सीटों पर मतदान का समय समाप्त हो गया है। हालांकि, जो लोग अब भी कतार में खड़े हैं, उन्हें मतदान का मौका दिया गया है। 12 सीटों पर शाम पांच बजे तक वोटिंग जारी रहेगी।
01:31 PM
15 सीटों पर अपराह्न एक बजे तक 44.65 फीसद मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक 15 सीटों पर अपराह्न एक बजे तक 44.65 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। अभी तक सबसे अधिक चंदनकियारी में 54.53 तथा सबसे कम बोकारो में महज 32.35 फीसद मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि चौथे चरण की 15 सीटों पर अपराह्न एक बजे तक 44.65 फीसद मतदान हुआ है, बड़ी संख्या में मतदाता अभी कतारों में खड़े हैं।
मधुपुर : 43.01
देवघर : 39.94
बगोदर : 53.96
जमुआ : 46.80
गांडेय : 49.62
गिरिडीह : 47.75
डुमरी : 53.42
बोकारो : 32.35
चंदनकियारी : 54.53
सिंदरी : 48.84
निरसा : 47.86
धनबाद : 35.99
झरिया : 36.13
टुंडी : 51.95
बाघमारा : 44.99
कुल : 44.65
01:09 PM
दोपहर एक बजे तक 36 फीसद मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की 15 सीटों पर वोटिंग के बीच दोपहर एक बजे तक 36 फीसद वोटिंग दर्ज की गई है। मतदाता पूरे उत्साह में हैं। ग्रामीण बूथों पर वोटरों की लंबी लाइनें लगी हैं। इन सीटों पर 11 बजे तक 28.13 फीसद वोटिंग दर्ज की गई। इससे पहले सुबह 9 बजे तक यहां 12 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।
11:22 AM
11 बजे तक 28.56 फीसद वोटरों ने कर लिया अपने मताधिकार का प्रयोग
झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की 15 सीटों पर पूर्वाह्न 11 बजे तक 28.56 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। चुनाव आयोग ने बताया कि बड़ी संख्या में वोटर यहां मतदान करने पहुंचे हैं। अब तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। इक्के-दुक्के ईवीएम में खराबी के बीच कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
मधुपुर : 31.82
देवघर : 26.99
बगोदर : 34.63
जमुआ : 27.11
गांडेय : 29.37
गिरिडीह : 28.10
डुमरी : 32.49
बोकारो : 21.46
चंदनकियारी : 35.02
सिंदरी : 33.52
निरसा : 31.70
धनबाद : 21.84
झरिया : 22.81
टुंडी : 32.75
बाघमारा : 28.40
कुल : 28.56
11:11 AM
11 बजे तक 28.13 फीसद मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव के चाथे चरण की 15 सीटों पर 11 बजे तक 28.13 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयाेग के मुताबिक मतदान प्रक्रिया में तेजी आई है। मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में वोटर लाइन में लगे हैं। महिला मतदाताओं की बड़ी संख्या बूथों पर देखी जा रही है।
10:39 AM
देवघर और गिरिडीह में जोश में दिख रहे वोटर
#JharkhandKaVoteParv के चौथे चरण में 15 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में सुबह 9 बजे तक 11.85% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।मतदान के लिए लोगो मे भारी उत्साह है। #CEOJharkhand#sveepjharkhand
देवघर के राजकीय मध्य विद्यालय बम्पास टाउन में मतदाताओं ने दिखाया दम। यहां तीन बूथ 214, 219 एवं 220 है। सुबह नौ बजे तक मतदान केंद्र 219 में 150 मतदाता मतदान कर चुके हैं। इस बूथ पर 907 मतदाता हैं। बूथ 214 पर 67 और 220 में 107 मतदाता वोट डाल चुके हैं। गुलीपाथर बूथ संख्या 271 पर 501 मतदाताओं में 127 मत गिर चुका है। बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह एवं डुमरी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं का उत्साह बरकरार है । पूर्वाह्न 9 बजे तक बगोदर विधानसभा- 12.92%, जमुआ विधानसभा- 7.44%, गांडेय विधानसभा- 9.68%, गिरिडीह विधानसभा- 6.60% और डुमरी विधानसभा- 10.94 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 15 विधानसभा सीटों में से 10 विधानसभा सीट मधुपुर, देवघर, गांडेय, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया और बाघमारा पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं 5 सीट बगोदर, जमुआ, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी में अपराह्न 3 बजे तक ही मतदान किया जा सकेगा। सुबह 9 बजे तक कुल 11.85% मतदाता वोट कर चुके है। अभी तक प्राप्त आकड़ों के अनुसार विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत निम्न हैं।
मधुपुर-13.78%
देवघर-13.61%
बगोदर-12.92%
जमुआ-7.44%
गांडेय-11.32%
गिरिडीह-6.60%
डुमरी-10.94%
बोकारो-10.11%
चंदनक्यारी-14.19%
सिंदरी-15.29%
निरसा-14.53%
धनबाद-9.63%
झरिया-11.01%
टुंडी-14.19%
बाघमारा-12.85%
09:37 AM
सिंदरी में सर्वाधिक 15.29 फीसद मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक चौथे चरण की 15 सीटों पर सुबह नौ बजे तक 11.77 फीसद मतदान हुआ है। सिंदरी में सर्वाधिक 15.29 फीसद मतदान हुआ है। जमुआ में सबसे कम 7.44 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। टुंडी में 14.91 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
मधुपुर : 13 78
देवघर : 14.18
बगोदर : 12.92
जमुआ : 7.44
गांडेय : 9.68
गिरिडीह : 6.60
डुमरी : 10.94
बोकारो : 10.35
चंदनकियारी : 14.19
सिंदरी : 15.29
निरसा : 14.53
धनबाद : 9.63
झरिया : 10.11
टुंडी : 14.91
बाघमारा : 12.85
09:33 AM
धनबाद की छह सीटों पर 9 बजे तक 12.67% मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदाता उत्साहित नजर आ रहे हैं। वे खुद तो मतदान कर ही रहे और लोगो को भी इस ओर जागरूक कर रहे हैं। जागरूक मतदाता को समानित करते हुए कई मतदान केंद्रों पर जिन्होंने सबसे पहले आकर वोट दिया उन्हें प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। धनबाद विधानसभा सीटों पर अभी 9 बजे तक कुल 12.67% मतदाता वोट कर चुके हैं।
9 बजे तक विधानसभा क्षेत्रो में वोट प्रतिशत
सिंदरी -15.29%
निरसा-14.53%
धनबाद -9.63%
झरिया -10.11%
टुंडी -14.91%
बाघमारा -12.85%
09:26 AM
9 बजे तक 12 फीसद मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 15 सीटों पर वोटिंग जारी है। पहले दो घंटे में करीब 12 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। यहां बूथों पर लंबी कतारें लगी हैं। कुछेक मतदान केंद्रों पर ईवीएम की गड़बड़ी की शिकायत के बाद इसे दुरुस्त कर मतदान शुरू करा दिया गया है। तमाम मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। चौथे चरण में 221 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, इसके तहत बोकारो सीट से सबसे ज्यादा 25 प्रत्य़ाशी चुनावी दंगल में हैं तो निरसा सीट के लिए सबसे कम 8 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
देवघर विधानसभा अंतर्गत मोहनपुर प्रखंड के मयूर नाच ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 427 में तैनात प्रथम पीठासीन पदाधिकारी घनश्याम हेंब्रम बेहोश होकर गिर गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।
बाबा नगरी के आसमान में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। काफी ठंड के बावजूद लोग गर्म कपड़ा पहनकर घरों से बाहर निकल मतदान कर रहे हैं। देवघर विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवनगर बूथ संख्या 418 में अब तक कोई वोट नहीं पड़ा है। यहां लोग सड़क नहीं होने के कारण विरोध कर रहे हैं। प्रशासनिक पदाधिकारी लोगों से बात करने का प्रयास कर रहे हैं।
08:40 AM
बंगाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी, पहचान पत्र रहने पर दी जा रही एंट्री
16 th December Dhanbad will vote . Plz cast your vote and motivate others to do the same . Timing for different vidhansabha -Dhanbad - 7 am to 5 pm Sindri - 7 am to 5 pm Nirsa - 7 am to 5 pm Jharia- 7 am to 5 pm Baghmara- 7 am to 5 pm Tundi - 7 am to 3 pm @
निरसा विधानसभा में सुरक्षा के बीच सुबह 7:00 बजे वोटिंग शुरू हो गई। 22 कंपनी बल की तैनाती में निरसा के 424 बूथों पर वह डलवाए जा रहे हैं। वोटिंग को लेकर झारखंड बंगाल सीमा सील कर दी गई है। बंगाल से निरसा प्रवेश कर रहे वाहनों को कड़ी चेकिंग के साथ आने दिया जा रहा है। चिरकुंडा स्थित बराकर पुल पर पुलिस जवान सुरक्षा को तैनात हैं एवं वाहनों की कड़ी चेकिंग कर रहे हैं। इस दौरान लोगों को पहचान पत्र होने पर ही निरसा प्रवेश करने दिया जा रहा है। चिरकुंडा के रहने वाले अजय मुखर्जी जो वर्धमान से वोट डालने के लिए पहुंचे उन्हें पहचान पत्र दिखाने पर प्रवेश करने दिया गया।
चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार चुनाव में 2,122 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। 70 मतदान केंद्रों का संचालन केवल महिला चुनाव कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। 183 आदर्श मतदान केंद्र ऐसे बनाए गए हैं जहां मतदाताओं का रेड कारपेट पर स्वागत किया जा रहा है।
08:06 AM
चार सीटों पर लगाए गए दो-दो ईवीएम
झारखंड विधानसभा चुनाव में आज चौथे दौर के लिए मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अपना वोट अवश्य डालें और लोकतंत्र के इस पावन पर्व के भागीदार बनें।
झारखंड विधानसभा चुनाव के चाैथे चरण में 15 सीटों में से चार सीटों पर मतदान के लिए दो-दो ईवीएम (बैलेट यूनिट) लगाई गई हैं, क्योंकि इन सीटों पर 16 या इससे अधिक प्रत्याशी हैं। 16 या इससे अधिक प्रत्याशी होने पर दो या इससे अधिक ईवीएम लगाने पड़ते हैं।
08:02 AM
चार सीटों पर एक भी महिला प्रत्याशी नहीं
मां- बहनों से अपील है कि झारखण्ड के उज्जवल भविष्य के लिए वोट करें।
झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की 15 सीटों पर मतदान जारी है। इनमें चार सीटों पर एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है। मधुपुर, चंदनक्यारी, सिंदरी तथा टुंडी में एक भी महिला उम्मीदवार मैदान में नहीं हैं। 59 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे अधिक कुल 25 प्रत्याशी बोकारो में तथा सबसे कम आठ निरसा में किस्मत आजमा रहे हैं।
चार विधानसभा सीटों देवघर, गांडेय, बोकारो तथा झरिया में मतदाताओं को बूथ एप की सुविधा मिलेगी। बूथ एप के माध्यम से मतदाता अपने मोबाइल पर देख सकेंगे कि उनके मतदान केंद्र पर कितनी लंबी लाइन है। इससे वे अपनी सुविधा के अनुसार टोकन लेकर मतदान कर सकते हैं।
07:44 AM
2 मंत्री और सात पूर्व मंत्रियों की किस्मत का फैसला
Visuals from a polling booth in Dhanbad as voting for the fourth phase of #JharkhandElection2019 begins. Fifteen constituencies of the state are undergoing polling today. pic.twitter.com/aVB6IwADQN
चौथे चरण के चुनाव में मंत्री राज पलिवार तथा अमर कुमार बाउरी के अलावा पूर्वी मंत्री लालचंद महतो, अपर्णा सेनगुप्ता, उमाकांत रजक, मन्नान मल्लिक, मथुरा महतो, सुरेश पासवान, जलेश्वर महतो के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। विधायक राज पलिवार व अमर बाउरी के अलावा फूलचंद मंडल, राजकिशोर महतो, अरुप चटर्जी, नारायण दास, नागेंद्र महतो, केदार हाजरा, जयप्रकाश वर्मा, निर्भय कुमार शाहाबादी, बिरंची नारायण, राज सिन्हा, ढुल्लू महतो तथा जगरनाथ महतो की प्रतिष्ठा भी आज दांव पर रहेगी।
07:38 AM
12 सीटों पर पांच बजे तक और 5 सीटों पर 3 बजे तक मतदान
मधुपुर, देवघर, गांडेय, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया तथा बाघमारा में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। बगोदर, जमुआ, गिरिडीह, डुमरी तथा टुंडी में सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
07:36 AM
1216 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
Fourth phase of polling begins in Jharkhand for 15 Assembly seats
चौथे चरण के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 1216 दिव्यांग मतदाताओं तथा 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान अपने घर पर ही किया। बोकारो में 351, धनबाद में 767 तथा देवघर में 98 ने इस सुविधा का लाभ उठाया। पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए 1,367 ऐसे मतदाताओं ने इच्छा जाहिर कर फार्म भरे थे, जिनमें 30 को छोड़कर सभी के फार्म सही पाए गए। चुनाव आयोग द्वारा गठित टीम ने 1,216 मतदाताओं के घरों में जाकर मतदान कराया। इससे पहले उन्हें वीडियो दिखाकर पोस्टल बैलेट से मतदान करने के लिए प्रशिक्षित किया गया था। बाकी मतदाता अपने घरों में नहीं पाए गए। बता दें कि भारत में पहली बार झारखंड से यह व्यवस्था शुरू की गई है।