Hazaribagh Assembly Election 2019: वोटिंग को लेकर लोगों में रहा उत्साह, 54% मतदान
Hazaribagh Assembly Election 2019 हजारीबाग जिले में सुबह से ही मतदाता मतदान केद्रों पर पहुंचने लगे थे। वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल रहा।
हजारीबाग, जेएनएन। Hazaribagh Assembly Election 2019 पांच चरणों में हो रहे झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए हजारीबाग में आज गुरुवार को मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह 6:30 बजे ही लोग पहुंचने लगे थे। हालांकि मतदान की रफ्तार शहर में ठंड को लेकर धीमी रही। 8:00 बजे तक इक्के-दुक्के लोग ही मतदान केंद्र तक पहुंच रहे थे। हजारीबाग विधानसभा के सशक्त मतदान केंद्र 306 में 8:00 बजे तक सिर्फ 9 मतदान हुए थे। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में ठंड मतदाताओं पर कोई असर डालती नहीं दिख रही थी। वोटरों में काफी उत्साह दिख रहा था।
आमनारी नारी के मतदान केंद्र में सुबह 8:00 बजे तक 55 लोगों ने मतदान कर लिया था। सदर विधानसभा में मनीष जयसवाल ने सुबह 8:00 बजे यदुनाथ बालिका विद्यालय में अपना मतदान किया। उर्दू विद्यालय में शादी के बाद विदाई से पहले वर-वधू भी मतदान करने पहुंचे। मतदान को लेकर सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम सभी बूथों पर किए गए थे। वहीं कमलवार 109 बूथ पर ईवीएम खराब होने से वोटिंग कुछ देर के लिए रुकी रही। 9 बजे तक हज़ारीबाग़ विधानसभा क्षेत्र में 10.27% वोटिंग हो चुका था जबकि 11 बजे तक 26 फीसद मतदान हुआ। 1 बजे तक 39% मतदान हुआ। दोपहर बाद तीन बजे तक 54.39 फीसद वोट पड़े हैं। हालांकि वोटिंग के प्रतिशत में बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि तीन बजे तक कतार में खड़े मतदाताओं को भी वोट देने दिया जाएगा।
हजारीबाग में मतदान करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल अपने पूरे परिवार के साथ।