Move to Jagran APP

Ranchi Assembly Election 2019: रांची में 3 बजे तक 43 फीसद मतदान, आम के साथ खास ने भी डाला वोट

Ranchi Assembly Election 2019 सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमडऩे लगी। हालांकि शहरी क्षेत्र होने के बावजूद रांची में धीमी गति से मतदान हो रहा है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 09:38 AM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 03:16 PM (IST)
Ranchi Assembly Election 2019: रांची में 3 बजे तक 43 फीसद मतदान, आम के साथ खास ने भी डाला वोट
Ranchi Assembly Election 2019: रांची में 3 बजे तक 43 फीसद मतदान, आम के साथ खास ने भी डाला वोट

रांची, जेएनएन। Ranchi Assembly Election 2019 राजधानी रांची में झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमडऩे लगी। हालांकि शहरी क्षेत्र होने के बावजूद रांची में धीमी गति से मतदान हो रहा है। दोपहर बाद तीन बजे तक 43.17 फीसद मतदान हुआ है। रांची में सुबह नौ बजे तक 9.63 फीसद मतदान हुआ। रांची के सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल में प्रशासन की ओर से मतदाताओं के लिए चाय की व्यवस्था की गई है। इधर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने भी अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रंबध किए गए हैं। मंत्री सीपी सिंह ने भी अपने पूरे परिवार के साथ मतदान केंद्र पर वोट डाला। यहां 11 बजे तक 19.35 फीसद मतदान हो चुका है। अभी 1 बजे तक 32.47 फीसद मतदान हुआ है।

loksabha election banner

वोट देने के बाद मुख्‍यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील बर्णवाल अपने परिवार के साथ और वोट देने के बाद बायें से आरएसएस के प्रांत प्रचारक रविशंकर, वरिष्ठ प्रचारक देवनारायण सिंह व क्षेत्र सेवा प्रमुख अजय कुमार।

मंत्री सीपी सिंह ने अपने पूरे परिवार के साथ वोट डाला।

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने वोट करने के बाद सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.