Silli Assembly Election 2019: सिल्ली में 69 फीसद मतदान, बूथों पर नजर आईं लंबी कतारें
Silli Assembly Election 2019 सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से आजसू प्रत्याशी सुदेश महतो झामुमो उम्मीदवार सीमा महतो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
रांची, जेएनएन। Silli Assembly Election 2019 रांची जिले के सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए। तीसरे चरण के तहत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां सुबह नौ बजे तक 16.35 फीसद मतदान हुआ। दोपहर बाद तीन बजे तक 69.37 फीसद मतदान हुआ। वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि तीन बजे तक कतार में खड़े मतदाताओं को वोट देने दिया जाएगा। सुबह से ही सिल्ली क्षेत्र में मतदाता बूथों पर उमडऩे लगे थे। ठंड के बावजूद लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचे और वोट डाला। क्षेत्र में वोटिंग को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से आजसू प्रत्याशी सुदेश महतो, झामुमो उम्मीदवार सीमा महतो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सिल्ली क्षेत्र में दोपहर बाद तीन बजे तक वोट डाले गए। सिल्ली में कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें एक महिला प्रत्याशी और चार निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 11 बजे तक 36.12 फीसद मतदान हुआ। 1 बजे तक 57.1 फीसद मतदान हुआ।
सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से आजसू प्रत्याशी सुदेश महतो ने अपनी पत्नी के साथ वोट डाला।
सिल्ली विधानसभा की झामुमो उम्मीदवार सीमा देवी ने अपने पति पूर्व विधायक अमित महतो के साथ मतदान किया।
सिल्ली में पहली बार मतदान करने पहुंचे आरती कुमारी।