Move to Jagran APP

Barkagaon Assembly Election 2019: बड़कागांव में 60% मतदान, 103 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने डाला वोट

Barkagaon Assembly Election 2019 सुरक्षा कारणों से बड़कागांव में अंतिम समय में दो मतदान केंद्र बदले गए। बड़कागांव में कुल 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 12:06 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 03:58 PM (IST)
Barkagaon Assembly Election 2019: बड़कागांव में 60% मतदान, 103 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने डाला वोट
Barkagaon Assembly Election 2019: बड़कागांव में 60% मतदान, 103 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने डाला वोट

रांची, जेएनएन। Barkagaon Assembly Election 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बड़कागांव में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीसरे चरण के लिए यहां वोट डाले जा गए। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बड़कागांव के आजसू प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी ने रजरप्पा सांडी स्थित मतदान केंद्र संख्या 199 पर पहला मतदान किया। बड़कागांव में सुबह नौ बजे तक 13.70 फीसद और 11 बजे तक 29.13 प्रतिशत मतदान हुआ। 1 बजे तक 44.32% मत डाले गए। दोपहर बाद तीन बजे तक 60.38 फीसद मतदान हुआ। हालांकि मतदान के प्रतिशत में बढ़ोतरी हो सकती है, क्‍योंकि तीन बजे तक कतार में खड़े मतदाताओं को भी वोट देने दिया जाएगा।

loksabha election banner

सुरक्षा कारणों से यहां अंतिम समय में दो मतदान केंद्र बदले गए हैं। बड़कागांव में कुल 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें चार महिला और सात निर्दलीय उम्मीदवार हैं। बड़कागांव विधानसभा से भुरकुंडा बाजार राजकीय मध्य विद्यालय बूथ नंबर 368 में सबसे बुजुर्ग महिला 104 वर्षीय राम दुलारी मिश्रा ने पहला मतदान किया। प्रशासन की ओर से बुजुर्ग और दिव्यांग वोटरों वोटरों को बूथ केंद्रों पर लाने वाले जाने के लिए व्यवस्था भी की गई थी।

भुरकुंडा बाजार राजकीय मध्य विद्यालय मतदान केंद्र संख्या 368 पर सबसे बुजुर्ग महिला 104 वर्षीय रामदुलारी मिश्रा ने किया पहला मतदान।

बड़कागांव के आजसू प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी ने रजरप्पा सांडी स्थित मतदान केंद्र संख्या 199 पर पहला मतदान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.