Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting: रघुवर-सरयू की जमशेदपुर पूर्वी सबसे हॉट, 6 सीटों पर जबर्दस्त मुकाबला

Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting चक्रधरपुर से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा सिसई में स्पीकर डॉ. दिनेश उरांव की सीट पर भी रहेगी सबकी नजर

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 09:05 AM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 06:04 PM (IST)
Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting: रघुवर-सरयू की जमशेदपुर पूर्वी सबसे हॉट, 6 सीटों पर जबर्दस्त मुकाबला
Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting: रघुवर-सरयू की जमशेदपुर पूर्वी सबसे हॉट, 6 सीटों पर जबर्दस्त मुकाबला

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण की जिन 20 सीटों पर शनिवार को मतदान होगा, उनमें छह हॉट सीटें हैं। इन हॉट सीटों में मुख्यमंत्री रघुवर दास की परंपरागत सीट जमशेदपुर पूर्वी भी शामिल है, जहां पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। इस चरण में चक्रधरपुर व सिसई भी महत्वपूर्ण सीट है, जहां क्रमश: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा तथा स्पीकर डॉ. दिनेश उरांव चुनाव लड़ रहे हैं। 

loksabha election banner

जमशेदपुर पूर्वी : रघुवर और सरयू के बीच प्रो. गौरव बल्लभ : दूसरे चरण में सबसे बड़ी हॉट सीट जमशेदपुर पूर्वी है, जहां मुख्यमंत्री रघुवर दास के सामने भाजपा के बागी नेता सरयू राय निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर गौरव बल्लभ भी यहां मैदान में हैं। 

चक्रधरपुर : इस सीट को लेकर टूटा एनडीए का गठबंधन : दूसरी बड़ी हॉट सीट चक्रधरपुर है, जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। गठबंधन टूटने से पहले आजसू ने प्रदेश अध्यक्ष की ही इस सीट पर दावा ठोंक दिया था। लक्ष्मण गिलुवा के भी चुनाव लडऩे तथा आजसू को वर्ष 2014 की तरह ही आठ सीटें मिलने की घोषणा के बाद आजसू ने अपने तेवर तल्ख कर लिए थे। यहां लक्ष्मण गिलुवा के विरुद्ध आजसू के प्रत्याशी रामलाल मुंडा चुनौती दे रहे हैं। इसी सीट से वर्तमान विधायक शशिभूषण सामड भी इस बार झामुमो से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 

जुगसलाई : बड़ा सवाल, सहिस लगा पाएंगे हैट्रिक? : तीसरी हॉट सीट जुगसलाई है, जहां दो बार से लगातार जीत हासिल कर रहे मंत्री रामचंद्र सहिस की प्रतिष्ठा दांव पर है। भाजपा ने यहां मुचिराम मुंडा को चुनाव में उतारा है। झामुमो के मंगल कालिंदी भी यहां ताल ठोक रहे हैं। 

तमाड़ : विकास और राजा पीटर के बीच कुंदन पाहन : तमाड़ भी हॉट सीट है, जहां वर्तमान विधायक विकास मुंडा दलबदल कर झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व मंत्री राजा पीटर ने भी एनसीपी तथा पूर्व नक्सली कुंदन पाहन ने झारखंड पार्टी से खड़ा होकर चुनाव को रोचक बना दिया है। 

बहरागोड़ा : खेमा बदलकर लड़ रहे चुनाव : बहरागोड़ा हॉट सीट पर दो प्रत्याशी अपना खेमा बदलकर एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं। वर्तमान विधायक कुणाल षाड़ंगी झामुमो छोड़ भाजपा तथा भाजपा नेता समीर मोहंती पार्टी छोड़ झामुमो के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। दो प्रमुख प्रत्याशियों के खेमा बदलकर लडऩे से सबकी नजरें इस सीट पर भी टिकी हैं। 

चाईबासा : पूर्व आइएएस की प्रतिष्ठा दांव पर : इस चरण में छठी हॉट सीट चाईबासा है, जिससे पूर्व आइएएस अधिकारी जेबी तुबिद की प्रतिष्ठा जुड़ी है। पिछले चुनाव में हार का सामना करने के बाद इस बार भी उनके सामने वर्तमान विधायक झामुमो नेता दीपक बिरूआ हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.