Move to Jagran APP

Jharkhand Election Result 2019: आलमगीर आलम फिर से बने कांग्रेस विधायक दल के नेता

Jharkhand Election Result 2019 झारखंड कांग्रेस विधायक दल की बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सीनियर नेता टी एस सिंहदेव पर्यवेक्षक की मौजूदगी में सर्वसम्मति से आलम का नाम तय हुआ।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 04:56 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 08:34 PM (IST)
Jharkhand Election Result 2019: आलमगीर आलम फिर से बने कांग्रेस विधायक दल के नेता
Jharkhand Election Result 2019: आलमगीर आलम फिर से बने कांग्रेस विधायक दल के नेता

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Election Result 2019 झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सीनियर नेता आलमगीर आलम  एक बार फिर पार्टी विधायक दल के नेता चुने गए हैं। प्रदेश मुख्यालय में पर्यवेक्षक बनाए गए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में मंगलवार को हुई बैठक के बाद आलमगीर आलम के नाम की घोषणा की गई। एक दिन पहले ही आलमगीर आलम ने राज्य में सबसे अधिक मतों से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया है। आलमगीर के नाम का प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने दिया और उनके नाम का समर्थन पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। इसके बाद उनके नाम की घोषणा कर दी गई। शाम में हुई बैठक के ठीक बाद कांग्रेस के विधायक और प्रभारी समेत अन्य सीनियर नेता हेमंत सोरेन के आवास की ओर निकल गए जहां महागठबंधन के विधायकों के साथ बैठक प्रस्तावित थी।

loksabha election banner

झारखंड विधानसभा चुनाव में 16 सीटों पर जीत हासिल कर भाजपा को सत्‍ता से बेदखल करने वाली कांग्रेस हेमंत सोरेन के नेतृत्‍व में बनने वाली महागठबंधन सरकार को लेकर रेस हो गई है। मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक राजधानी रांची के कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में हुई। इस महत्‍वपूर्ण बैठक में कांग्रेस पार्टी के विधायक दल के नेता का चयन किया गया। आलमगीर आलम विधायक को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने आलमगीर आलम के नाम का प्रस्ताव दिया और राजेंद्र सिंह ने उनका समर्थन किया।

अब तक विधायक दल के नेता के तौर पर आलमगीर आलम अथवा रामेश्वर उरांव के नाम पर चर्चा चल रही है। कांग्रेस विधायक दल के नेता के चयन प्रक्रिया के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सीनियर नेता टी एस सिंहदेव बतौर पर्यवेक्षक शामिल हो रहे हैं। सिंहदेव इस अहम बैठक के लिए पहले ही रांची पहुंच चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह नई सरकार  में कांग्रेस की बड़ी भूमिका तय करने के लिए तमाम गुणा-भाग कर रहे हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक हेमंत सरकार में कांग्रेस डिप्‍टी सीएम पद की मांग भी कर सकती है। साथ ही पांच या पांच से अधिक मंत्री भी महागठबंधन सरकार का हिस्‍सा बन सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.