Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस के 31 में से 25 प्रत्‍याशी घोषित, 6 सीटों पर ढ़ूंढ़े जा रहे उम्‍मीदवार

Jharkhand Assembly Election 2019 बंधु को लेकर अटकलें हैं वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। पार्टी ने जगन्नाथपुर सीट कोड़ा परिवार के लिए छोड़ रखी है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 07:29 AM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 05:16 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस के 31 में से 25 प्रत्‍याशी घोषित, 6 सीटों पर ढ़ूंढ़े जा रहे उम्‍मीदवार
Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस के 31 में से 25 प्रत्‍याशी घोषित, 6 सीटों पर ढ़ूंढ़े जा रहे उम्‍मीदवार

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 महागठबंधन में कांग्रेस को आवंटित 31 सीटों में से छह सीटें अभी घोषित नहीं हुई हैं। इनमें मांडर, बगोदर, जगन्नाथपुर, सिमरिया, रामगढ़ और जमशेदपुर पूर्वी सीट प्रमुख हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार मांडर को पूर्व विधायक बंधु तिर्की के लिए, बगोदर को माले के पूर्व विधायक विनोद कुमार के लिए छोड़कर चला जा रहा है। बंधु को लेकर अटकलें हैं वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। पार्टी ने जगन्नाथपुर सीट कोड़ा परिवार के लिए छोड़ रखी है।

loksabha election banner

मधु कोड़ा ने भी चुनाव लडऩे की अनुमति मांगी है। उन्हें अनुमति मिलने के बाद कोई निर्णय लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री रघुवर दास की सीट जमशेदपुर पूर्वी से सर्वाधिक उम्मीदवारों की दावेदारी आई थी और कांग्रेस अभी तक उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। इसके साथ ही सिमरिया और रामगढ़ की उम्मीदवारी भी कहीं न कहीं अटकी हुई है। सिमरिया से संजय लाल पासवान का नाम चल रहा है। कांग्रेस इस बार रामगढ़ से उम्मीदवार बदलने के मूड में है।

बुजुर्गों को सम्मान तो महिलाओं और युवाओं को तरजीह

कांग्रेस की सूची में बुजुर्ग नेताओं को सम्मान तो मिलता दिख ही रहा है, युवाओं और महिलाओं को भी तरजीह दी गई है। सोमवार को जारी 19 नामों में से 4 महिलाएं हैं जबकि आधा दर्जन से अधिक युवा हैं। महिलाओं में दीपिका पांडेय सिंह, अंबा प्रसाद साहू, डॉ. मंजू कुमारी और पूर्णिमा नीरज सिंह के नाम प्रमुख हैं। युवा नेताओं में बादल पत्रलेख, इरफान अंसारी, संजय सिंह, राजेश कच्छप, अजयनाथ शाहदेव, भूषण बाड़ा, नमन विक्सल कोंगाड़ी आदि के नाम शामिल हैं।

झरिया में जेठानी के विरोध में देवरानी

पिछले चुनाव में झरिया में विधायक संजीव सिंह के विरोध में उनके चचेरे भाई नीरज सिंह मैदान में थे। परिवार की यह लड़ाई नीरज सिंह की हत्या के बाद भी जारी है। इस चुनाव में भाजपा ने संजीव सिंह की पत्नी को टिकट दिया है तो कांग्रेस ने नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह को टिकट देने की घोषणा कर दी है।

19 प्रत्याशियों में आलमगीर, मन्नान, इरफान, राजेंद्र सिंह व जलेश्वर जैसे पुराने नेताओं को हरी झंडी 

कांग्रेस ने अपने चार सीटिंग विधायकों समेत 19 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। महागठबंधन में कांग्रेस को मिली 31 सीटों में से अब 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है। कांग्रेस की सूची में पुराने चेहरों पर भरोसा जताया गया है और सभी विधायकों का टिकट बरकरार रखा गया है। विधायक निर्मला देवी की जगह उनकी बेटी अंबा प्रसाद साहू को मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस की दूसरी सूची में भी कई बुजुर्ग नेताओं के नाम है। इनमें मन्नान मल्लिक और राजेंद्र प्रसाद सिंह खास तौर पर उम्रदराज हैं लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट इसलिए दिया है कि कहीं न कहीं इन्हें जिताऊ उम्मीदवार बताया गया है।

विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, डॉ. इरफान अंसारी, बादल पत्रलेख और कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी को फिर से टिकट दिया गया है। सभी 19 नामों में सबसे कम उम्र की उम्मीदवार अंबा कुमारी है। कांग्रेस की सूची में नए नामों में पूर्व डीजीपी को कांके से मौका मिला है तो अजयनाथ शाहदेव को हटिया से। शाहदेव पहले भी झाविमो उम्मीदवार के तौर पर हटिया से चुनाव लड़ चुके हैं। पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो को भी बाघमारा से टिकट दिया गया है। इसके अलावा पूर्णिमा सिंह भी पहली बार टिकट पाने में सफल हुई हैं।

इन्हें मिला है कांग्रेस का टिकट

  1. पाकुड़ : आलमगीर आलम
  2. जामताड़ा : डॉ. इरफान अंसारी
  3. जरमुंडी : बादल पत्रलेख
  4. महगामा : दीपिका पांडेय सिंह
  5. बरही : उमाशंकर अकेला
  6. बड़कागांव : अंबा प्रसाद साहू
  7. हजारीबाग : डॉ. आरसी प्रसाद मेहता
  8. जमुआ : डॉ. मंजू कुमारी
  9. बेरमो : राजेंद्र प्रसाद सिंह
  10. बोकारो : संजय सिंह
  11. धनबाद : मन्नान मल्लिक
  12. झरिया : पूर्णिमा नीरज सिंह
  13. बाघमारा : जलेश्वर महतो
  14. जमशेदपुर पश्चिमी : बन्ना गुप्ता
  15. खिजरी : राजेश कच्छप
  16. हटिया : अजयनाथ शाहदेव
  17. कांके : राजीव कुमार
  18. सिमडेगा : भूषण बाड़ा
  19. कोलिबिरा : नमन विक्सल कोंगाड़ी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.