Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा की महिला मोर्चा निकालेगी कमल कलश यात्रा, पंचायत स्‍तर पर 11 से 20 अक्‍टूबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly Election 2019. संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में हुई बैठक में महिला मोर्चा को सुपुर्द की गई कमल कलश यात्रा की कमान।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 09:16 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 09:16 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा की महिला मोर्चा निकालेगी कमल कलश यात्रा, पंचायत स्‍तर पर 11 से 20 अक्‍टूबर तक चलेगा
Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा की महिला मोर्चा निकालेगी कमल कलश यात्रा, पंचायत स्‍तर पर 11 से 20 अक्‍टूबर तक चलेगा

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में यात्रा का दौर चरम पर है। मुख्यमंत्री रघुवर दास जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का रथ लेकर संताल के बाद अब कोल्हान के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जा रहे हैं। एक दिन पूर्व बुधवार को मुख्यमंत्री ने कमल दूत रवाना किए हैं। ये दूत प्रत्येक पंचायत में राज्य व केंद्र सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराएंगे।

loksabha election banner

इसी कड़ी में अब कमल कलश यात्रा निकाली जाएगी। पंचायत स्तर पर निकाली जाने वाली इस यात्रा की कमान भाजपा ने अपनी महिला इकाई को सौंपी है। गुरुवार को महिला मोर्चा की बैठक में कमल कलश यात्रा को लेकर विस्तृत विमर्श हुआ। कमल कलश यात्रा 11 से 20 अक्टूबर के बीच निकाली जाएगी। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में हुई बैठक में कमल कलश यात्रा के एजेंडे पर विमर्श किया गया। धर्मपाल सिंह ने कलश यात्रा के उद्देश्यों के बाबत मोर्चा को जानकारी दी।

यह भी बताया कि केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में क्या-क्या काम कर रही है। उन्होंने कमल कलश यात्रा के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को आधी आबादी तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि मोर्चा पदाधिकारियों को बताया कि कमल सखी सम्मान के बाद अब प्रदेश के सभी विधान सभा क्षेत्रों में 11 से 20 अक्टूबर तक महिला मोर्चा कमल कलश यात्रा निकाल कर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करेगी।

यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि मोर्चा की बहनें बूथ और पंचायत स्तर से माथे पर कलश लेकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में यात्रा निकालेंगी। सरकार की योजनाएं बताएंगी और मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करेंगी। बैठक में मोर्चा की प्रभारी प्रिया सिंह पटेल, विभिन्न मोर्चों के समन्वयक विनय चौबे, अर्चना सिंह, बबीता झा, सोनी हेंब्रम, मंजू लता, रूपा सिंह, रेणु सिंह, मीणा देवी, संजीदा खातून सहित मोर्चा की जिलाध्यक्ष उपस्थित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.