Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 :चुनाव खर्च में रामदास सबसे आगे, समीर और सहिस भी पीछे नहीं

Jharkhand Assembly Election 2019. अब तक घाटशिला के झामुमो प्रत्याशी रामदास सोरेन (1952363 रुपये) चुनाव खर्च में सबसे आगे रहे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 06:32 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 09:42 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 :चुनाव खर्च में रामदास सबसे आगे, समीर और  सहिस भी पीछे नहीं
Jharkhand Assembly Election 2019 :चुनाव खर्च में रामदास सबसे आगे, समीर और सहिस भी पीछे नहीं

जमशेदपुर, जासं। Jharkhand Assembly Election 2019  पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों ने तीसरी व्यय पंजी 30 नवंबर को जमा कर दी थी। जांच-पड़ताल के बाद खर्च का ब्योरा जारी किया गया, जिसमें अब तक घाटशिला के झामुमो प्रत्याशी रामदास सोरेन (19,52,363 रुपये) चुनाव खर्च में सबसे आगे रहे।

loksabha election banner

बहरागोड़ा के झामुमो प्रत्याशी समीर महंती 18,10,264 रुपये के साथ दूसरे व जुगसलाई विधानसभा के आजसू प्रत्याशी रामचंद्र सहिस (18,02, 884 रुपये) तीसरे नंबर पर रहे। पूरे जिले में सबसे कम खर्च करने वाले पोटका के प्रत्याशी (राइट टू रिकॉल पार्टी) वीर सिंह देवगम रहे, जिन्होंने 18,990 रुपये खर्च किए। दिलचस्प बात यह कि पिछले दिनों चुनावी खर्च का ब्योरा नहीं देने के कारण कई प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया था।

पोटका विधानसभा

यहां भाजपा प्रत्याशी मेनका सरदार ने अभी तक पौने छह लाख रुपये खर्च किए हैं, वहीं जेवीएम के नरेश मुर्मू ने चार लाख रुपये का खर्च दिखाया है।

  • मेनका सरदार, भाजपा : 5,87,920 लाख
  • नरेश मुमरू, जेवीएम : 4,02,780 लाख
  • ईश्वर सोरेन, जनता दल:  2,92,375 लाख
  • संजीव सरदार, जेएमएम : 2,61,778 लाख
  • बुलू रानी सिंह, आजसू : 1,11,048 हजार

सबसे कम खर्च करने वाला प्रत्याशी

  • वीर सिंह देवगम, राइट टू रिकॉल : 18,990

जमशेदपुर पूर्वी

मुख्यमंत्री रघुवर दास से ज्यादा गौरव वल्लभ ने किया खर्च

मतदाताओं को रिझाने के लिए सभी प्रत्याशी हर कोशिश कर रहे हैं। कोई शहर में बड़े-बड़े होर्डिग्स लगाए हुए हैं तो कोई प्रत्याशी जनसभा व बाइक रैली से मतदाताओं को रिझाने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में जिला निर्वाचन विभाग की ओर से जारी आंकडों के तहत जमशेदपुर पूर्वी में इस बार कुल 20 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें अब तक सबसे ज्यादा खर्च कांग्रेस प्रत्याशी गौरव वल्लभ ने किया है। उन्होंने अब तक नौ लाख 86 हजार रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं। इसके बाद रघुवर दास का नंबर दूसरे स्थान पर है जिन्होंने आठ लाख पांच हजार रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं।

  • जमशेदपुर पूर्वी : बोलते आंकड़े
  • गौरव वल्लभ-कांग्रेस: 9,86,883 रुपये
  • रघुवर दास-भाजपा :8,05,864
  • अभय सिंह - झाविमो: 6,29,993
  • सरयू राय - निर्दलीय : 5,45,841
  • धर्मेद्र कुमार सिंह - निर्दलीय :2,57,608
  • सबसे कम
  • ज्ञान सागर प्रसाद - निर्दलीय: 19,667

जमशेदपुर पश्चिम

जमशेदपुर पश्चिम में बन्ना अव्वल, देवेंद्र पांचवे स्थान पर 

जमशेदपुर पश्चिम में खर्च के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता सबसे आगे हैं। इन्होंने अब तक कुल 16 लाख 63 हजार रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी तरुण कुमार का नाम आता है जिन्होंने 11 लाख 34 हजार रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं। वहीं, खर्च के मामले में देवेंद्र नाथ सिंह पांचवे स्थान पर हैं जिन्होंने अब तक मात्र एक लाख 21 हजार से ही कुछ ज्यादा राशि खर्च की है।

  • बन्ना गुप्ता : कांग्रेस :16,63,472
  • तरुण कुमार : निर्दलीय : 11,34,742
  • शंभू चौधरी : आप : 9,14,931
  • ब्रजेश सिंह : झाविमो : 8,85,179
  • देवेंद्र नाथ सिंह : भाजपा:1,21,122
  • सबसे कम
  • तरुण कुमार तांती : निर्दलीय : 20 हजार

घाटशिला विधानसभा

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से कुल 16 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहें है। इसमें सबसे अधिक खर्च करने में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी रामदास सोरेन है। उन्होंने अबतक कुल 1952363 रुपए खर्च किया। वहीं सबसे कम खर्च करने वाले प्रत्याशी में लक्खीपदो सिंह का नाम है। उन्होंने 32010 रुपये खर्च किया है। वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

सबसे अधिक खर्च करने वाले प्रत्याशी

  • रामदास सोरेन (झामुमो) :1952363रुपए।
  • प्रदीप कुमार बालमुचू (आजसू) : 1513990 रुपए।
  • लखनचंद्र मार्डी (भाजपा): 1330720 रुपए।
  • डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन (झाविमो): 315654 रुपए।
  • अमित कुमार सिंह (जदयू) : 292945 रुपए।

सबसे कम खर्च करने वाले प्रत्याशी

  • लक्खीपदो सिंह (निर्दलीय) : 32010 रुपए।

जुगसलाई विधानसभा

रामचंद्र सहिस खर्च में आगे

इस सीट से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए ब्यौरे को देखें तो पांच सबसे टॉप खर्च में रामचंद्र सहिस आजसू पार्टी 18 लाख 02884 रुपये तथा सबसे कम आमरा बंगाली के प्रत्याशी मोहन लाल रजक ने 58 हजार 271 रुपये खर्च किए हैं।

  • रामचंद्र सहिस - आजसू : 18 लाख 02884 रुपये
  • मंगल कालिंदी - झामुमो :5, 49, 374
  • मुचिराम बाउरी - भाजपा : 2, 27, 000
  • रामचंद्र पासवान - झाविमो :2, 10876
  • मोहन लाल रजक - आमरा बंगाली : 58, 271 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.