Jharkhand Election Exit Polls 2019: दो प्रमुख एग्जिट पोल में भाजपा को झटका, त्रिशंकु विस के भी आसार
<p>Jharkhand Election Exit Polls 2019: आजतक और एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल (Aaj Tak- Axis My India Exit Poll) के अनुसार जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन को 38 से 50 सीटों का अनुमान है। जबकी भाजपा को 23 से 32 सीटें मिलने का अनुमान है। झारखंड में 16 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अंतिम चरण में 71.69 फीसद मतदान हुआ। राज्य के संथाल परगना क्षेत्र में स्थित 16 सीटों के लिए सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। इस चुनाव में कुल मिलाकर 237 उम्मीदवार हैं, जिनमें 29 महिला उम्मीदवार हैं, जिनके भाग्य का फैसला 40,05,287 मतदाताओं ने ईवीएम में बंद कर दिया।</p>
भाजपा को 34 फीसदी वोट का अनुमान
2014 विधानसभा चुनाव के नतीजे
AJSU और JVM किंगमेकर
IANS-CVoter-ABP Exit Poll में त्रिशंकु विधानसभा के आसार
दूसरी तरफ IANS-CVoter-ABP Exit Poll झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन भी बहुमत से कुछ कदम पीछे नजर आ रहा है। एग्जिट पोल में गठबंधन को 31 से 39 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में राज्य में त्रिशंकु विधानसभा के आसार बन रहे हैं।
IANS-CVoter-ABP Exit Poll में भी भाजपा बहुमत से दूर
IANS-CVoter-ABP Exit Poll के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को झारखंड में 28 से 36 सीटें मिलने का अनुमान है। ये एग्जिट पोल भी दर्शाता है कि भाजपा बहुमत के आंकड़े से दूर है।
Aaj Tak- Axis My India Exit Poll में कांग्रेस गठबंधन को बहुमत का अनुमान
Aaj Tak- Axis My India Exit Poll में भाजपा को झटका
पांच बजे तक 68.99 फीसद मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण की 16 सीटों पर पांच बजे तक 68.99 फीसद मतदान हुआ।
दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत
16 विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा-
1-राजमहल-47.68%
2-बोरियो-48.23%
3-बरहेट-49.72%
4-लिट्टीपाड़ा-52.97%
5-पाकुड़-58.38%
6-महेशपुर-59.38%
7-शिकारीपाडा-53.18%
8-नाला-53.54%
9-जामताड़ा-51.86%
10-दुमका-42.09%
11-जामा-46.98%
12-जरमुंडी-45.47%
14-सारठ-51.36%
16-पोडैयाहाट-36.01%
17-गोड्डा-45.75%
18-महगामा-44.06%
एक बजे तक 49.01 फीसद मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर की 16 सीटों पर अपराह्न एक बजे तक 49.01 फीसद मतदान।
सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग
झारखंड विधानसभा चुनाव के आज पांचवे व अंतिम चरण में संथाल परगना के 16 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आ रहे है।11 विधानसभा क्षेत्रों राजमहल, पाकुड़, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोडैयाहाट, गोड्डा एवं महगामा में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट किये जा सकेंगें।
झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी रोचक जानकारी
सुबह 11 बजे तक जिलावार मतदान प्रतिशत
आज पांचवें और अंतिम चरण में 16 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है।सुबह 11 बजे तक जिलावार मतदान का प्रतिशत ये है-
1-राजमहल-29.21%
2-बोरियो-28.62%
3-बरहेट-27.39%
4-लिट्टीपाड़ा-36.08%
5-पाकुड़-35.19%
6-महेशपुर-38.40%
7-शिकारीपाडा-30.21%
8-नाला-32.05%
9-जामताड़ा-33.07%
10-दुमका-25.10%
11-जामा-26.43%
12-जरमुंडी-21.83%
14-सारठ-32.30%
16-पोडैयाहाट-23.22%
17-गोड्डा-24.68%
18-महगामा-24.55%
सुबह 11 बजे तक 29.19% वोटिंग
झारखंड में विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण की वोटिंग में सुबह 11 बजे तक 29.19% मतदान हुआ है। यहां 16 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है।
16 विधानसभा क्षेत्रों में 9 बजे तक वोटिंग
सुबह 9 बजे तक प्राप्त आकड़ों के अनुसार कुल 12.01% मतदाताओं ने वोट कर लिए है।16 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत निम्न रहा:-
1-राजमहल-11.07%
2-बोरियो-10.62%
3-बरहेट-10.83%
4-लिट्टीपाड़ा-13.10%
5-पाकुड़-14.30%
6-महेशपुर-15.77%
7-शिकारीपाडा-8.59%
8-नाला-12.13%
9-जामताड़ा-9.80%
10-दुमका-9.70%
11-जामा-7.80%
12-जरमुंडी-10.20%
14-सारठ-11.59%
16-पोडैयाहाट-14.52%
17-गोड्डा-13.93%
18-महगामा-15.79%
सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग
झारखंड विधानसभा चुनाव के आज पांचवे व अंतिम चरण में संथालपरगना के 16 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आ रहे है।11 विधानसभा क्षेत्रों राजमहल, पाकुड़, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोडैयाहाट, गोड्डा एवं महगामा में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट किये जा सकेंगें।
नौ बजे तक 12.01 फीसदी मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग धीमी चल रही है। मतदान शुरू होने के पहले दो घंटों में नौ बजे कर मात्र 12.01 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
एक मतदाता की मतदान के बाद मौत
साहिबगंज के बोरियो विस क्षेत्र के 149 नंबर बूथपर एक मतदाता की मतदान के बाद मौत की खबर है।मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन उसकी मौत ठंड के कारण होन की बात कही जा रही है।मरने वाले का नाम सरयू साह। उसकी उम्र 65 साल है।सुबह चसगांवा मध्य विद्यालय में मतदान के लिए गये सरयू साह मतदान के बाद गिर गये, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
राजमहल पर लंबी कतारों में लगे लोग
राजमहल 44 नंबर बूथ पर लंबी कतारों में लोग लगे हुए हैं। इसके साथ ही बूछ नंबर 45 नंबर पर लंबी कतारें लगी हुई हैं।
पिछले चुनाव के आंकड़े
पिछले चुनाव में राज्य की सभी 81 सीटों में से 27 सीटों पर 70 फीसद से अधिक वोटिंग हुई थी, जिनमें 12 सीटें संताल प्रमंडल की थीं। सबसे पिछड़ी सीट पाकुड़ में राज्य में सबसे अधिक मतदान हुआ था। पाकुड़ और नाला में 80 फीसद से अधिक वोट पड़े थे, जबकि तीसरे स्थान पर महेशपुर विस सीट रही थी।
आज 16 सीटों पर वोटिंग जारी
PM मोदी ने किया ट्वीट
पीएम मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग को लेकर ट्वीट कहा है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, झारखंड विधानसभा चुनाव में आज पांचवें और आखिरी चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे लोकतंत्र के इस महोत्सव में शामिल होकर रिकॉर्ड मतदान करें।
बंपर वोटिंग होने की उम्मीद
अंतिम दौर की सभी सीटों पर बंपर वोटिंग की उम्मीद है। इसका खास आधार भी है। पिछले चुनाव में राज्य की सभी 81 सीटों में से 27 सीटों पर 70 फीसद से अधिक वोटिंग हुई थी, जिनमें 12 सीटें संताल प्रमंडल की थीं। सबसे पिछड़ी सीट पाकुड़ में राज्य में सबसे अधिक मतदान हुआ था। पाकुड़ और नाला में 80 फीसद से अधिक वोट पड़े थे, जबकि तीसरे स्थान पर महेशपुर विस सीट रही थी।
237 सहित कुल 1,216 प्रत्याशियों का भाग्य होगा तय
झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए वोटिंग में 237 सहित कुल 1,216 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। सभी सीटों का परिणाम 23 दिसंबर को आएगा।
पांचवें और अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू
झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है।16 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटिंग जारी है।