Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की ताबड़तोड़ सभाएं, कहा- डबल इंजन सरकार विकास के लिए जरूरी

Jharkhand Assembly Election 2019. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं की। उन्‍होंने डबल इंजन सरकार के फायदे गिनाए।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 03:55 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 04:39 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 :  केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की ताबड़तोड़ सभाएं, कहा- डबल इंजन सरकार विकास के लिए जरूरी
Jharkhand Assembly Election 2019 : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की ताबड़तोड़ सभाएं, कहा- डबल इंजन सरकार विकास के लिए जरूरी

जमशेदपुर/खरसावां, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं की। कोल्‍हान के सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां के चांदी चौक, पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर के  डलईकेला फुटबॉल मैदान और मंझगांव के पडसा फुटबॉल मैदान में सभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि विकास के लिए डबल इंजन सरकार जरूरी है।

loksabha election banner

खरसावां विधानसभा क्षेत्र से  प्रत्याशी जवाहरलाल  बानरा के लिए वोट मांगने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी थे। अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी जवाहरलाल की  जीत अर्जुन मुंडा की जीत होगी।यहां पर बानरा  जीतेंगे तो यहां के लोगों को डबल इंजन का लाभ मिलेगा। हमें भी केंद्र की योजनाओं को यहां के जनप्रतिनिधि के माध्यम से सीधे जनता  के घर-घर तक  पहुंचाने में सुविधा होगी।

वन उपज से बनेगा डीजल, पेट्रोल

मनोहरपुर के  डलईकेला फुटबॉल मैदान में सभा में धर्मेंद्र प्रधान। 

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमें बाहर से पेट्रोल एवं डीजल खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी।  जो पैसा विदेश में जा रहा है उसी पैसा का हम ग्रामीण क्षेत्र में उपयोग करेंगे और वन उपज से पेट्रोल और डीजल निर्माण होगा। इसकी कार्य योजना अर्जुन मुंडा और उन्‍होंने  मिलकर तैयार की है। कार्ययोजना  बहुत जल्दी धरातल पर उतरने जा रही है। यह तभी संभव हो पाया जब आपने खूंटी लोकसभा से अर्जुन मुंडा को जीता कर  प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी  को दोबारा प्रधानमंत्री बनने का मौका दिया । उन्होंने जय जगन्‍नाथ के जयघोष से भाषण शुरू किया और कहा कि यह क्षेत्र उड़िया बहुल क्षेत्र है।  पहले भी वे चुनाव कार्य के दौरान  कोई बार आ चुके हैं।  यहां के लोगों से उन्‍हें अपार प्रेम  मिलता है।

झारखंड में फ‍िर चाहिए स्थिर सरकार

उन्‍होंने कहा कि झारखंड का विकास रुके नहीं, इसके पैर डगमगा ना जाए इसके लिए झारखंड में फिर से  स्थिर सरकार चाहिए,। जनता के लिए काम करने वाली सरकार चाहिए, झारखंड के गरीबों और आदिवासियों को आत्मनिर्भर बनाने वाली सरकार की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्रीरघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड में एक जनकल्याणकारी सरकार चल रही है। चाहे 33 लाख माताओं और बहनों को स्वच्छ इंधन का उपहार हो या 40 लाख शौचालयों का निर्माण, भाजपा की सरकार ने झारखंड की ज़रूरतों को हमेशा सर्वोपरि रखा है।

मनोहरपुर के  डलईकेला फुटबॉल मैदान में  लोगों से मिलते धर्मेंद्र प्रधान। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.