Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: भाकपा बोली- मुद्दों से भटकी भाजपा, महिला सुरक्षा के दावे फेल

Jharkhand Assembly Election 2019. भाकपा के राष्ट्रीय सचिव व झारखंड प्रभारी अतुल कुमार अंजान ने कहा कि भाकपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 09:08 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 09:08 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: भाकपा बोली- मुद्दों से भटकी भाजपा, महिला सुरक्षा के दावे फेल
Jharkhand Assembly Election 2019: भाकपा बोली- मुद्दों से भटकी भाजपा, महिला सुरक्षा के दावे फेल

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - भाकपा के राष्ट्रीय सचिव व झारखंड प्रभारी अतुल कुमार अंजान ने सोमवार को अलबर्ट एक्का चौक स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों से भटक गई है। महिला सुरक्षा के दावे राज्य में फेल हैं। शहर से महज चार किलोमीटर के भीतर लॉ की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म हो जाता है। ऐसी स्थिति में सुरक्षा का आकलन किया जा सकता है।

loksabha election banner

अतुल कुमार अंजान ने कहा कि राज्य में भाकपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। भाजपा का जो हाल महाराष्ट्र में हुआ है, वह झारखंड में भी होगा। झूठ-फरेब की भाजपा सरकार कब तक चलेगी। अब जनता समझ चुकी है और सबक सीखा कर रहेगी। अतुल कुमार अंजान बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से सीधे पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। वे मीडिया से बातचीत के बाद घाटशिला के लिए रवाना हो गए। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में उनकी सभा प्रस्तावित थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.