Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस प्रत्याशी ने बूथ पर पिस्तौल लहराई, केएन त्रिपाठी पर कसा शिकंजा

Jharkhand Assembly Election 2019 शनिवार को पहले चरण के मतदान के बीच पलामू के कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने बूथ पर पिस्‍तौल लहराई जिस पर आयोग ने जांच का आदेश दिए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 12:08 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 07:53 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस प्रत्याशी ने बूथ पर पिस्तौल लहराई, केएन त्रिपाठी पर कसा शिकंजा
Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस प्रत्याशी ने बूथ पर पिस्तौल लहराई, केएन त्रिपाठी पर कसा शिकंजा

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग के बीच कांग्रेस के एक उम्‍मीदवार केएन त्रिपाठी ने पलामू के कोशियार बूथ पर सरेआम हाथों में पिस्‍तौल निकाल लिया। शनिवार को पहले चरण का मतदान हो रहा है। इसी बीच एक बड़ी घटना में पलामू विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी द्वारा मतदान केंद्र पर पिस्तौल लहराया गया। डालटनगंज में कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी द्वारा हथियार लहराने की सूचना पर राज्य चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब की है। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि निर्वाची पदाधिकारी से फोन पर भी जानकारी ली गई है। वहां मतदान प्रभावित नहीं हुआ है। पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

loksabha election banner

बताया गया कि चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी और उनके समर्थकों ने जमकर गुंडागर्दी की है। डालटनगंज के पुरबडीहा मतदान केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई की भी खबर है। यहां वीडियो बना रहे पत्रकारों को भी पीटा गया है। प्रत्याशी केएन त्रिपाठी एक अन्य मतदान केंद्र पर खुद पिस्तौल लहराते दिखे। यह मतदान केंद्र भाजपा प्रत्याशी आलोक चौरसिया के गांव में है। 

यह भी पढ़ें : Jharkhand Elections 2019 Phase 1 Voting LIVE: झारखंड की 13 सीटों पर 11 बजे तक 28% वोटिंग

जानकारी के मुताबिक डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत कोशियार बूथ पर यह घटना हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के मुताबिक भाजपा समर्थकों ने उन्‍हें जबरन बूथ पर जाने से रोका। कांग्रेस प्रत्याशी के वाहन पर पत्थरबाजी की गई है। कहा जा रहा है कि त्रिपाठी समर्थक और भाजपा समर्थक दोनों तरफ से गाली-गलौज हुई। बूथों पर तैनात पुलिस बल व त्रिपाठी के अंगरक्षक ने बीच-बचाव कर वहां से त्रिपाठी को रवाना कर दिया।

यह भी पढ़ें : Jharkhand Elections 2019 Phase 1 Voting: वोटिंग के बीच लैंड माइंस विस्‍फोट, गुमला में नक्‍सलियों ने उड़ाया पुल

यह भी पढ़ें:Jharkhand Elections 2019 Phase 1 Voting PICS: तस्‍वीरों में देखें, यहां ऐसे मुस्‍कुरा रहा लोकतंत्र

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.