Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: चौथे चरण की 8 सीटों में घट गए प्रत्याशी, 6 में बढ़े

Jharkhand Assembly Election 2019. वर्ष 2009 में बोकारो में 45 उम्मीदवार थे। इस बार घटकर 25 हुए। बोकारो मधुपुर गिरिडीह डुमरी सिंदरी निरसा में प्रत्याशी लगातार घट रहे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 06:50 PM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 06:50 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: चौथे चरण की 8 सीटों में घट गए प्रत्याशी, 6 में बढ़े
Jharkhand Assembly Election 2019: चौथे चरण की 8 सीटों में घट गए प्रत्याशी, 6 में बढ़े

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - चौथे चरण की 15 सीटों में आठ सीटों पर इस बार उम्मीदवार घट गए हैं। इनमें मधुपुर, बगोदर, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, सिंदरी तथा निरसा विधानसभा सीटें शामिल हैं। देवघर में पिछले चुनाव की तरह इस बार भी 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अन्य छह सीटों पर उम्मीदवारों की संख्या इस बार बढ़ी है। इनमें जमुआ, चंदनकियारी, धनबाद, झरिया तथा टुंडी विधानसभा सीटें शामिल हैं।

loksabha election banner

इस चरण की 15 सीटों पर वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में कुल 320 तथा वर्ष 2014 में 217 उम्मीदवार थे। इस बार इन सीटों पर 221 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक 25 उम्मीदवार बोकारो में हैं। हालांकि वर्ष 2009 में इस विधानसभा सीट पर 45 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। 2014 में यह संख्या घटकर 28 और इस बार 25 हो गई है।

बोकारो के अलावा मधुपुर, गिरिडीह, डुमरी, सिंदरी तथा निरसा में उम्मीदवारों की संख्या लगातार घट रही है। इस विधानसभा चुनाव में सबसे कम आठ उम्मीदवार निरसा में हैं। इस विधानसभा चुनाव में बोकारो, सिंदरी, धनबाद तथा झरिया में मतदान के लिए दो-दो बैलेट यूनिटें (ईवीएम) लगानी पड़ेंगी, क्योंकि 16 या इससे अधिक उम्मीदवार होने पर अतिरिक्त बैलेट यूनिट लगाने की आवश्यकता होती है।

कब कितने प्रत्याशी

सीट    2009     2014     2019

मधुपुर      24     14    13

देवघर     15     12     12

बगोदर    13     14     12

जमुआ    14    10    14

गांडेय     18    18     12

गिरिडीह    15    13    12

डुमरी     22     16    15

बोकारो    45    28    25

चंदनक्यारी    27    10    15

सिंदरी    24     21    16

निरसा     17     11     08

धनबाद    24    12    22

झरिया    23    14   17

टुंडी    25    10    13

बाघमारा    14     14    15

कुल    320    217    221


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.