Jharkhand Election 2019: बाबूलाल मरांडी ने जारी किया घोषणापत्र, बड़े घोटालों की जांच को आयोग गठित करेगा झाविमो
Jharkhand Assembly Election 2019. बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणापत्र जारी कर दिया है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 27 Nov 2019 05:30 PM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2019 05:30 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणापत्र जारी कर दिया है। घोषणापत्र में पूर्व में हुए बड़े घोटालों की जांच के लिए आयोग गठित करने की बात कही गई है। घोषणापत्र में कुल 21 सेक्टरों पर फोकस किया गया है।
झाविमो के घोषणापत्र की मुख्य बातें
- मनरेगाकर्मियों को प्रति दिन मिलेगी 300 रुपए मजदूरी।
- पांच वर्षों में नल के जरिये घर-घर तक पहुंचेगा जल।
- 90 दिनों में वंचित परिवारों को राशन कार्ड। 10 वर्षों में घर।
- पिछड़ो को 27 फीसद आरक्षण।
- महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 50 फीसद आरक्षण।
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बहाल होगी पुरानी पेंशन योजना।
- पर्यटन को मिलेगा उद्योग का दर्जा।
- 90 दिनों में पारा शिक्षकों की समस्याओं का होगा समाधान।
- मैट्रिक उत्तीर्ण तथा 12वीं में नामांकन लेने वालों को मिलेगा टेबलेट।
- विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग बनेगा।
- खिलाड़ियों की पुलिस बटालियन बनेगी।
- राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में सीधी बहाली।
- लड़कियां जितना पढ़ना चाहे, सरकार पढ़ाएगी।
- 65 से अधिक उम्र के किसानों को प्रति माह मिलेगी 1000 रुपए की प्रोत्साहन राशि।
- सरना धर्म कोड की मान्यता दिलाएगी सरकार।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें