Jharkhand Assembly Election 2019: आजसू ने जारी की 5 प्रत्याशियों की सूची, ताला मरांडी बोरियो से लड़ेंगे चुनाव
Jharkhand Assembly Election 2019. आजसू ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की आठवीं सूची जारी कर दी है।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - सुदेश महतो की पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंटस यूनियन (आजसू) ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की आठवीं सूची जारी कर दी है। सुदेश महतो के निर्देशानुसार पांच उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इसके तहत आजसू में शामिल हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी को सुदेश ने बोरियो से टिकट दिया है। इसके अलावा शिकारीपाड़ा से श्याम मरांडी, गोड्डा से अवधेश कुमार सिंह, महागामा से अताउर रहमान और धनबाद से प्रदीप मोहन सहाय को उम्मीदवार बनाया गया है।
पार्टी ने एक दिन पहले पार्टी में शामिल होने वाले विधायक ताला मरांडी को बोरियो से टिकट दिया है। बता दें कि भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज ताला मरांडी पिछले दिनों पार्टी छोड़कर झामुमो में शामिल हो गए थे। झामुमो से भी टिकट नहीं मिलने पर वे आजसू में शामिल हो गए। इसी के साथ, आजसू के कुल घोषित उम्मीदवारों की संख्या 52 हो गई है।