Move to Jagran APP

Jharia Assembly Election Result : झरिया में कांग्रेस प्रत्‍याशी पूर्णिमा नीरज सिंह की जीत, ढह गया 'सिंह मैंशन' का किला

LIVE Jharkhand Assembly Election 2019 चाैथे चरण में 16 दिसंबर को झरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान हुआ था। यहां से कांग्रेस प्रत्‍याशी पूर्णिमा नीरज सिंह को जीत हासिल हुई है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 07:53 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 04:06 PM (IST)
Jharia Assembly Election Result : झरिया में कांग्रेस प्रत्‍याशी पूर्णिमा नीरज सिंह की जीत, ढह गया 'सिंह मैंशन' का किला
Jharia Assembly Election Result : झरिया में कांग्रेस प्रत्‍याशी पूर्णिमा नीरज सिंह की जीत, ढह गया 'सिंह मैंशन' का किला

झरिया, जेएनएन। Jharia Assembly Constituency: धनबाद की चर्चित सीटों में से एक झरिया सीट है। यह झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से एक है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह को पराजित किया। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

loksabha election banner

16 दिसंबर को  हुआ था मतदान

Jharkhand Assembly Election 2019 के तहत चौथे चरण में 16 दिसंबर को झरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान हुआ था। कृषि बाजार प्रांगण समिति बरवाअड्डा में सोमवार सुबह मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। झरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम में ताला तोड़कर ईवीएम को मतगणना हॉल में पहुंचाया जा रहा है। 

2005 में अस्तित्‍व में आया था झरिया 

 धनबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रं में आने वाली यह विधानसभा सीट राज्‍य गठन के बाद 2005 में अस्तित्‍व में आई। भाजपा का गढ़ कही जाने वाली इस सीट पर 2005 के चुनाव में भाजपा की कुंती देवी विधायक चुनी गईं। इस सीट पर हुए अगले चुनाव में भी वह लगातार दूसरी बार विधायक बनीं।

2014 में भाजपा ने मारी थी बाजी 

 2014 के चुनाव में भी भाजपा ने बाजी मारी, लेकिन इस बार टिकट संजीव सिंह को मिला और वह विधायक बने। झरिया अपनी समृद्ध कोयला खदानों के लिए प्रसिद्ध है। झरिया के कोयला से कोक बनाया जाता है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से लौह-इस्पात उद्योग में होता है। बड़ी मात्रा में कोयला खनन के कारण यहां की जमीन के अंदर कोक कोयला में आग लगी हुई है। इन खदानों के आसपास की बस्तियों को सरकार ने एहतियातन खाली कराना शुरू कर दिया है। माना जाता है कि यह आग कभी भी विकराल रूप ले सकती है। इस क्षेत्र से दामादर नदी के गुजरने से जमीन का काफी हिस्‍सा उपजाऊ है, जबकि ज्‍यादातर हिस्‍से में पहाड़ और कोयला खदानें हैं।

 यहां देखें झारखंड चुनाव के ताजा रुझान

ये खबर लगातार अपडेट हो रही है। अधिक जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ

1 ABADHESH KUMAR AJSU Party 832 0 832 0.92
2 USHA DEVI All India Trinamool Congress 185 0 185 0.2
3 AJAZ KHAN Bahujan Samaj Party 330 0 330 0.36
4 PURNIMA NIRAJ SINGH Indian National Congress 44599 0 44599 49.3
5 YOGENDRA YADAV Jharkhand Vikas Morcha (Prajatantrik) 1758 0 1758 1.94
6 RAGINI SINGH Bharatiya Janata Party 39686 0 39686 43.87
7 JANKI DEVI Ambedkarite Party of India 270 0 270 0.3
8 DINANATH THAKUR Lok Jan Shakti Party 171 0 171 0.19
9 RUDAL PASWAN Hindustani Awam Morcha (Secular) 172 0 172 0.19
10 VIJAY KUMAR RAY Samajwadi Party 91 0 91 0.1
11 SAHJADI KHATOON Jan Sangharsh Virat Party 349 0 349 0.39
12 SALIK HUSSAIN Rashtriya Ulama Council 309 0 309 0.34
13 MD ALAM ANSARI Independent 495 0 495 0.55
14 INDRA JEET SINGH Independent 97 0 97 0.11
15 VICKY KUMAR Independent 348 0 348 0.38
16 SHIVCHARAN SHARMA Independent 322 0 322 0.36
17 SURAJ SINGH Independent 107 0 107 0.12
18 NOTA None of the Above 337 0 337 0.37
  Total   90458 0 90458  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.