Move to Jagran APP

Jarmundi Assembly Election Result 2019: बाबा वासुकीनाथ ने सुनी बादल की विनती, जुरमुंडी से दूसरी बार बने विधायक

LIVE Jarmundi Assembly Election Result 2019 कांग्रेस के बादल पत्रलेख ने जीत दर्ज की है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 09:28 AM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 09:57 AM (IST)
Jarmundi Assembly Election Result 2019: बाबा वासुकीनाथ ने सुनी बादल की विनती, जुरमुंडी से दूसरी बार बने विधायक
Jarmundi Assembly Election Result 2019: बाबा वासुकीनाथ ने सुनी बादल की विनती, जुरमुंडी से दूसरी बार बने विधायक

जरमुण्‍डी, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election Result: कांटे के मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी बादल पत्रलेख ने जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की है। सोमवार को मतगणना के दाैरान बादल पत्रलेख और भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। बादल मतगणना में लगातार पिछड़ रहे थे। उन्होंने बाबा वासुकीनाथ मंदिर में जाकर धरना दे दिया। मंदिर के सामने अपनी जीत के लिए प्रार्थना करते रहे। अंत में परिणाम बादल के पक्ष में आया। इसके बाद ही वे मंदिर से बाहर निकले। बादल दूसरी बार जरमुंडी से विधायक बने हैं। 

prime article banner

सामुदायिक विकास खंड है जरमुण्‍डी 

मतगणना (Counting) दुमका के राजकीय पालीटेक्निक में हो रही है। यहां कांग्रेस के बादल पत्रलेख, भाजपा के देवेंद्र कुंवर और झाविमो के डॉ. संजय कुमार के बीच मुकाबला है। जरमुण्डी, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 दुमका जिले का हिस्‍सा जरमुण्डी विधानसभा क्षेत्र झारखंड की 81 सीटों में शामिल है। जिला मुख्‍यालय से 27 किलोमीटर दूर बसा यह इलाका सामुदायिक विकास खंड भी है। गोड्डा लोकसभा में आने वाली इस सीट का ज्‍यादातर हिस्‍सा ग्रामीण है। 

2005 में निर्दलीय प्रत्‍याशी की हुई थी जीत 

वर्ष 2005 में हुए यहां पहले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्‍याशी हरिनारायण राय ने जीत हासिल की थी। उन्‍होंने भाजपा के देवेंद्र कुंवर को हराया और विधायक बने। वर्ष 2009 के चुनाव में भी हरिनारायण ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए। इस बार दूसरे नंबर पर रहे देवेंद्र कुमार ने भाजपा का दामन छोड़ झामुमो की ओर चुनाव लड़ा था। वर्ष  2014 के चुनाव में कांग्रेस के दिग्‍गज नेता बादल ने झामुमो की टिकट पर पहली बार और कुल तीसरी बार चुनाव लड़े हरिनारायाण राय को हराया और विधायक बने। 

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोग हैं ज्‍यादा

जरमुण्‍डी विकास खंड क्षेत्र की कुल आबादी 2011 की जनगणना के मुताबिक 168,163 है। यहां का ज्‍यादातर इलाका ग्रामीण परिवेश में ढला हुआ है और यहां की आबादी में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों की संख्‍या ज्‍यादा है। 58 फीसदी शैक्षिक स्‍तर रखने वाले इस क्षेत्र में सबसे ज्‍यादा हिंदी और संथाली भाषाएं बोली जाती हैं।      

1 DEVENDRA KUNWAR Bharatiya Janata Party 49339 69 49408 30.32
2 BADAL Indian National Congress 52370 137 52507 32.22
3 MAHADEV YADAV All India Trinamool Congress 1531 0 1531 0.94
4 SANJAY KUMAR Jharkhand Vikas Morcha (Prajatantrik) 9223 19 9242 5.67
5 SANJAYANAND JHA Bahujan Samaj Party 1837 0 1837 1.13
6 ARPANA KUMARI Janata Dal (United) 668 1 669 0.41
7 CHANDAN KUMAR VERMA Baliraja Party 499 0 499 0.31
8 JAY NARAYAN MANDAL Jharkhand People's Party 466 1 467 0.29
9 JITENDRA KUMAR BARNWAL Marxist Co-Ordination 868 1 869 0.53
10 TIKESHWAR YADAV Samajwadi Party 1018 0 1018 0.62
11 BABITA RAO PATEL Samata Party 485 0 485 0.3
12 BIRENDRA PRADHAN Lok Jan Shakti Party 1887 0 1887 1.16
13 MURARI KAPRI Hindustani Awam Morcha (Secular) 1343 0 1343 0.82
14 MOHAMMAD RAZI AHMAD Indian Union Muslim League 2325 1 2326 1.43
15 AMRENDRA KUMAR YADAV Independent 3171 1 3172 1.95
16 TARNI PRASAD KAMAT Independent 3491 0 3491 2.14
17 DILIP KUMAR DUBEY Independent 1552 0 1552 0.95
18 FULKUMARI DEVI Independent 17298 15 17313 10.62
19 RAJIV RANJAN MAHTO Independent 526 0 526 0.32
20 RAM JIVAN MANDAL Independent 643 0 643 0.39
21 RAM PRIT RAJAK Independent 290 0 290 0.18
22 BISHWANATH RAY Independent 3465 15 3480 2.14
23 SHEKHAR SUMAN Independent 1282 9 1291 0.79
24 SITA RAM PATHAK Independent 3981 8 3989 2.45
25 SUSHILA DEVI Independent 692 0 692 0.42
26 HANIF MIYAN Independent 975 0 975 0.6
27 NOTA None of the Above 1449 0 1449 0.89
  Total   162674 277 162951  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.