IN PICS Jharkhand Election Result 2019: पहले पूजा-पाठ, फिर सुनेंगे किस्मत का फैसला; देखें- Photos
IN PICS Jharkhand Election Result 2019 वोटरों का फैसला अब से कुछ देर बाद सामने आ जाएगा। मतगणना के लिए सुबह छह बजे से ही मतगणना केंद्रों पर भीड़ लगी है।
रांची [जागरण स्पेशल]। IN PICS Jharkhand Election Result 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज नतीजे का दिन है। सोमवार को मतगणना हो रही है। वोटरों का फैसला अब से कुछ देर बाद सामने आ जाएगा। मतगणना के लिए सुबह छह बजे से ही मतगणना केंद्रों पर भीड़ लगी है। कर्मियों से लेकर नेताओं तक सुबह-सबेरे यहां पूरी तैयारी से पहुंचे हैं। आइए तस्वीरों में देखें किन नेताओं की कैसी है तैयारी...
बाबा मंदिर देवघर में पूजा अर्चना करने के बाद टावर चौक पर पान खाकर मतगणना केन्द्र जाते बीजेपी देवघर विधान सभा के प्रत्याशी नारायण दास।
पाकुड़ में मतगणना केंद्र के बाहर जमा भीड़।
कोडरमा में मतगणना हॉल में प्रवेश के लिए कतारबद्ध कर्मी।
बाजार समिति में प्रवेश करते मतगणना अभिकर्ता।
बड़कागांव विधानसभा व रामगढ़ विधानसभा के प्रवेश द्वार से पोलिंग एजेंटों को मतगणना केंद्र में जाने के लिए जांच करती पुलिस।
हजारीबाग से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल दीप जलाते हुए।
गिरिडीह में मतगणना को लेकर बाजार समिति पहुंचे झामुमो प्रत्याशी सुदिव्य कुमार सोनू। साथ में जिलाध्यक्ष संजय सिंह हैं ।
बरकट्ठा से झाविमो के प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता पूजा अर्चना करने के बाद मतगणना स्थल के लिए रवाना।
बड़कागांव के कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद और आजसू के प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी स्ट्रांग रूम के समीप पहुंचकर जानकारी लेते हुए।
मतगणना में लगे कर्मी।
बरहेट में मतगणना करते कर्मी।
मतगणना केन्द्र के बाहर लोगो की भीड़।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में खुशी का माहौल। सांसद संजय सेठ, महामंत्री दीपक प्रकाश , प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव सहित अन्य हैं मौजूद। संजय सेठ का दावा बहुमत मिलना तय।
मतों की गिनती की जा रही।
मतगणना केंद्र के बाहर जमे समर्थक।
जमशेदपुर में मतगणना केंद्र के बाहर जुटी भीड़।
विक्ट्री साइन दिखाते जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय।
रामगढ़ व बड़कागांव में कांग्रेस के बढ़त बनने पर कॉलेज गेट के बाहर खुशियां मानते कांग्रेसी व समर्थक।
रांची में कांग्रेस मुख्यालय में जश्न मनाते पार्टी कार्यकर्ता।
रांची में महागठबंधन के कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए।