झारखंड विधानसभा चुनाव: मतदान में शामिल हर तबके के लोग, देखें तस्वीरें
IN PICS Jharkhand Election 2019 अंतिम दौर में होने वाले इस चरण के मतदान में आधा दर्जन हॉट सीटें हैं जहां प्रत्याशियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है।
धनबाद, जेएनएन। IN PICS Jharkhand Election 2019: लोकतंत्र का जश्न अंतिम दौर में पहुंच गया है। आज पांचवें चरण में संताल प्रमंडल की 16 सीटों पर पर सुबह सात बजे से वोट पड़ रहे है। इसी के साथ इस चरण के 237 सहित कुल 1,216 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। सभी सीटों का परिणाम 23 दिसंबर को आएगा। अंतिम दौर में होने वाले इस चरण के मतदान में आधा दर्जन हॉट सीटें हैं, जहां प्रत्याशियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है।
अंतिम दौर में झामुमोकांग्रेस-राजद के अलावा भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी थी। वहीं आजसू ने भी पूरा जोर लगाया। आखिरी चरण की अहमियत का अंदाजा इसी से लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभाएं हुईं। स्टार प्रचारकों के बयानों के तेवर भी बदल गए थे। सभी पार्टियों ने अपना पूरा जोर लगा दिया है।
राजमहल झारखंड विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 101 नंबर बूथ पर लगी कतार।
राजमहल झारखंड विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 103 नंबर मतदान केंद्र पर ईवीएम को सील करते पीठासीन पदाधिकारी विनोद कुमार पांडेय।
राजमहल झारखंड विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक अनंत ओझा ने किया मतदान। 45 नंबर बूथ पर किया मतदान।
राजमहल 44 नंबर बूथ पर लगी कतार।
मतदान का चिन्ह दिखाते झामुमो प्रत्याशी स्टीफन मरांडी।
लिट्टीपाड़ा के मतदान केंद्र संख्या 54 पर लगी कतार।
दुमका सदर प्रखंड के बड़तल्ली गांव में बूथ पर मतदान देने के लिए लाइन में खड़ी प्रत्याशी लुईस मरांडी।
लिट्टीपाड़ा विस के हिरणपुर पोखरिया मतदान केंद्र पर आदिवासी वोटर की लंबी कतार।
101 नंबर बूथ पर टार्च की रोशनी में अपना नाम खोजता मतदाता।
मतदान केंद्र संख्या 83 उच्च विद्यालय गढ़बाड़ी में 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला योगमाया झा को गोद में लेकर मतदान कराने लेकर जाते उसके पोता सागर झा।
यह भी पढ़ें:-
Jharkhand Assembly Election 2019 LIVE: एक बजे तक 49.01 फीसद मतदान, 16 सीटों पर मतदान जारी