IN PICS Hemant Soren Oath Ceremony: हेमंत की ताजपोशी पर जुटीं देश की नामी हस्तियां; देखें तस्वीरें
IN PICS Hemant Soren Oath Ceremony हेमंत सोरेन की आज ताजपोशी हो रही है। इस बहाने विपक्ष पूरी एकजुटता दिखाते हुए केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन कर रहा है।
रांची, [जागरण स्पेशल]। IN PICS Hemant Soren Oath Ceremony झारखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन की आज ताजपोशी हुई। इस बहाने विपक्ष ने पूरी एकजुटता दिखाते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। देशभर में एनआरसी, एनपीआर और नागरिकता संशोधन कानून पर विरोध के बीच यह समाराेह मोदी सरकार के धुर विरोधियों के लिए बड़ा मौका साबित हुआ, जहां वे एक साथ मिलकर केंद्र को अपनी ताकत का अहसास करा गए। झारखंड में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर चुनावों में झामुमो, कांग्रेस और राजद के महागठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की, इसके बाद देशभर के भाजपा विरोधी दिग्गज रविवार को हेमंत सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने रांची पहुंचे। यहां बीती रात से ही अतिथियों के आने का सिलसिला जारी रहा। यहां देखें हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे दिग्गजों की खास तस्वीरें...
IN PICS Hemant Soren Oath Ceremony
रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कुछ इस तरह नजर आई विपक्षी एकता।
शपथ ग्रहण से पहले अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पिता शिबू सोरेन के घर जाते सीएम हेमंत सोरेन।
मुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्री आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव और सत्यानंद भोक्ता के साथ कैबिनेट की पहली बैठक करते सीएम हेमंत सोरेन।
प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट की बैठक करने पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन का अफसरों ने कुछ इस अंदाज में स्वागत किया।
शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
मोरहाबादी में शपथ ग्रहण स्थल की ओर जाते कलाकार।
शपथ ग्रहण के लिए मंच की ओर जाते हेमंत सोरेन।
हेमंत सोरेन के साथ्ा उनकी पत्नी और मां।
शपथ ग्रहण के लिए खुद गाड़ी ड्राइव कर अपने घर से निकले हेमंत सोरेन।
शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ी भीड़।
शपथ ग्रहण सभा स्थल में मौजूद लोग।
शपथ ग्रहण के सजा मंच।
रांची में शपथ से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से मिलकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आशीर्वाद लिया।ममता बनर्जी ने सम्पूर्ण बंगाल की ओर से हेमंत सोरेन को नई जिम्मेवारी के लिए शुभकामनाएं दी।
हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी।
हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण का गवाह बनने पहुंचे राजद नेता शिवानंद तिवारी।
राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दकी भी हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे हैं।