Jharkhand Assembly Election 2019: बाबा बैद्यनाथ की शरण में हेमंत सोरेन, बदलाव का मांगा आशीर्वाद
झारखंड की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हेमंत सोरेन बदलाव यात्रा पर हैं। उन्होंने 26 अगस्त को साहिबगंज के बरहेट से बदलाव यात्रा शुरू की थी।
By MritunjayEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 11:35 AM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 12:18 AM (IST)
देवघर, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 से पहले झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन राज्य में बदलाव यात्रा पर हैं। इस क्रम में सोरेन शनिवार को देवघर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जाकर बाबा बैद्यनाथ को मत्था टेका। गागर में जल लेकर जलाभिषेक किया। इसके बाद झारखंड में बदलाव का आशीर्वाद मांगा।
झारखंड की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हेमंत सोरेन बदलाव यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने 26 अगस्त को साहिबगंज के बरहेट से बदलाव यात्रा शुरू की। यात्रा के दाैरान वह झारखंड के सभी 24 जिलों में जनसभा करेंगे। शनिवार को वह देवघर में झामुमो की जनसभा को संबोधित करेंगे। बदलाव यात्रा के दाैरान सोरेन राज्य की रघुवर सरकार पर जमकर हमला कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें