Move to Jagran APP

Hemant Soren Oath Ceremony: मैं शपथ लेता हूं...हेमंत सोरेन बने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री

Hemant Soren Oath Ceremony. मंत्रिमंडल में कांग्रेस के आलमगीर आलम रामेश्वर उरांव और राजद के सत्यानंद भोक्ता को जगह मिली है। मोरहाबादी मैदान में भव्य समारोह में शपथ ली।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 07:38 PM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 07:38 PM (IST)
Hemant Soren Oath Ceremony: मैं शपथ लेता हूं...हेमंत सोरेन बने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री
Hemant Soren Oath Ceremony: मैं शपथ लेता हूं...हेमंत सोरेन बने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री

रांची, राज्य ब्यूरो।  झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रविवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। यहां मोरहाबादी मैदान में भव्य समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली।

loksabha election banner

इस दौरान मंच पर देश के तमाम दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, डीएमके नेता एमके स्टालिन, कनीमोझी, टीआर बालू, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव, सीपीआइएम के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, काग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह समेत विपक्षी दलों के कद्दावर नेता एक साथ मंच पर नजर आए।

खरमास बाद मंत्रिमंडल का विस्तार

मुख्यमंत्री की ओर से राजभवन को तीन मंत्रियों को शपथ दिलाने के लिए सूची भेजी गई थी। समझा जा रहा है कि खरमास के बाद हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें सभी नामों पर फैसला होगा। फिलहाल कांग्रेस से पांच, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से छह और राजद से एक को मंत्रिमंडल में शामिल करने के फॉर्मूले पर महागठबंधन में सहमति बनी है। झामुमो विधानसभा अध्यक्ष का संवैधानिक पद भी अपने पास रखेगा।

माता-पिता का लिया आशीर्वाद

शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य मंच पर सबसे पहले पहुंचने वालों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता सह झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन शामिल थे। उनकी मां रूपी सोरेन भी मंच पर मौजूद थीं। हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण के पूर्व माता-पिता का पांव छूकर आशीर्वाद लिया। समारोह समाप्त होने के बाद वे उनके पास पहुंचे। माता-पिता ने उनके सिर पर हाथ फेरकर आशीर्वाद दिया।

रघुवर दास भी रहे मौजूद

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूदगी दर्ज कराई। वे मंच के बाईं तरफ अग्रिम पंक्ति में बैठे थे। उनके समीप कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और डीएमके नेता टीआर बालू बैठे थे। रघुवर दास ने पूरी गर्मजोशी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को बधाई दी। मंच पर मौजूद नेताओं से भी वे लगातार बात करते रहे।

छह से आठ जनवरी तक विस सत्र, छह को विधायक लेंगे शपथ

विधानसभा का सत्र छह से आठ जनवरी तक होगा। छह जनवरी को सभी विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। सात जनवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। विस सत्र में द्वितीय अनुपूरक बजट भी पेश होगा।

स्टीफन मरांडी होंगे प्रोटेम स्पीकर, सात को स्पीकर का चयन

झामुमो के वरिष्ठ नेता सह विधायक स्टीफन मरांडी प्रोटेम स्पीकर होंगे। वहीं, सात जनवरी को विधानसभा में स्पीकर का चयन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.