Move to Jagran APP

Jharkhand Election Result 2019: झारखंड ने दिया हेमंत सोरेन के राजतिलक का जनादेश

Jharkhand Election Result 2019 झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है। जबकि भाजपा के हाथ से झारखंड फिसल गया है। सीएम रघुवर दास को सरयू राय ने पराजित किया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 09:03 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 09:52 AM (IST)
Jharkhand Election Result 2019: झारखंड ने दिया हेमंत सोरेन के राजतिलक का जनादेश
Jharkhand Election Result 2019: झारखंड ने दिया हेमंत सोरेन के राजतिलक का जनादेश

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Election Result 2019 तेजी से राज्यों की सत्ता खो रही भाजपा के हाथ से सोमवार को झारखंड भी फिसल गया। राज्य में आए विधानसभा चुनाव के परिणाम ने भाजपा के 65 प्लस के दावे की हवा निकाल दी। जनादेश महागठबंधन के पक्ष में आया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उनकी अगुवाई में विपक्षी महागठबंधन के सीटों का आंकड़ा बहुमत के जादुई आंकड़े 41 से काफी आगे निकल चुका है।

loksabha election banner

अंतिम परिणाम और रुझान के मुताबिक विपक्षी महागठबंधन के खाते में 47 सीटें हैं जबकि भाजपा 25 सीटों पर सिमटती दिख रही है। मुख्यमंत्री रघुवर दास अपनी परंपरागत सीट जमशेदपुर पूर्वी से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरयू राय से हार गए हैैं जबकि विधानसभा अध्यक्ष डा. दिनेश उरांव को भी सिसई सीट से हार का सामना करना पड़ा है। मंत्री लुईस मरांडी, राज पालिवार, रामचंद्र सहिस को भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य में भाजपा की हार की नैतिक जिम्मेदारी ली है। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

दिग्गज जो जीते-हारे

  1. रघुवर दास, मुख्यमंत्री : जमशेदपुर पूर्व से हार गए।
  2. लक्ष्मण गिलुवा, भाजपा : चक्रधरपुर से हार गए।
  3. लुईस मरांडी, मंत्री : दुमका से हार गए।
  4. राज पालिवार, मंत्री : मधुपुर से चुनाव हार गए।
  5. रामचंद्र सहिस, मंत्री : जुगसलाई से चुनाव हार गए।
  6. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस : लोहरदगा से जीते।
  7. हेमंत सोरेन (कार्यकारी अध्यक्ष), झामुमो : बरहेट और दुमका दोनों सीटों से जीते।
  8. सुदेश महतो, आजसू : सिल्ली से जीते।
  9. बाबूलाल मरांडी, झाविमो : धनवार से जीते।
  10. सालखन मुर्मू, जदयू : शिकारीपाड़ा और मझिआंव दोनों सीटों से हारे।
  11. बिरेंद्र प्रधान, लोजपा : हार गए।

20 दिसंबर को मतदान की समाप्ति के बाद एक्जिट पोल में महागठबंधन को बढ़त दिखाई गई थी। सोमवार को जब ईवीएम खुला तो आरंभ में भाजपा और विपक्षी महागठबंधन की सीटें लगभग बराबर थीं, लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते परिणाम बदलने लगा। भाजपा अपने गढ़ में पिछडऩे लगी, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आश्चर्यजनक परिणाम लाने में कामयाबी पाई। झारखंड मुक्ति मोर्चा की सहयोगी कांग्रेस पार्टी ने फिलहाल 15 सीटों पर बढ़त बनाने में कामयाबी पाई है।

महागठबंधन की आंधी ने भाजपा के साथ-साथ आजसू की भी हवा निकाल दी है। अंतिम रुझान मिलने तक आजसू के खाते में दो सीटें आती दिख रही हैं जबकि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व वाली झारखंड विकास मोर्चा तीन सीटों पर आगे है। चार सीटों पर निर्दलीय और छोटे दलों के प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई है। चुनाव परिणाम में राज्य के 24 में से 12 जिले ऐसे हैैं जहां भाजपा खाता तक नहीं खोल पाई है। चुनाव आयोग ने शाम सात बजे तक भाजपा के नौ, झामुमो के आठ, कांग्रेस के चार, आजसू के एक प्रत्याशी के जीत की घोषणा की है। 

अंतिम रुझान :

  1. विपक्षी महागठबंधन - 47
  2. भाजपा - 25
  3. झाविमो - 03
  4. आजसू - 02
  5. अन्य - 04 

स्टार प्रचारकों का स्ट्राइक रेट

1- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

जनसभा : 9

भाजपा जीती : 5

भाजपा हारी : 4

जीत का स्ट्राइक रेट : 44.44 प्रतिशत  

2- अमित शाह

जनसभा : 9

भाजपा जीती : 3

भाजपा हारी : 6

जीत का स्ट्राइक रेट :: 33.33 प्रतिशत

3- राहुल गांधी

जनसभा : 5

यूपीए जीता : 4

यूपीए हारा : 1

जीत का स्ट्राइक रेट :: 80.00 प्रतिशत

4- प्रियंका गांधी

जनसभा : 1

यूपीए जीता : 1

जीत का स्ट्राइक रेट  : 100 प्रतिशत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.