Move to Jagran APP

Hemant Soren ने कहा-किसी की उम्मीद नहीं टूटेगी, सबका ख्याल रखेंगे; सोनिया-लालू का जताया आभार Jharkhand Election Result 2019

Hemant Soren झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की जबर्दस्‍त जीत के बाद हेमंत सोरेन का मुख्‍यमंत्री बनना लगभग तय हो गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 04:34 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 09:46 PM (IST)
Hemant Soren ने कहा-किसी की उम्मीद नहीं टूटेगी, सबका ख्याल रखेंगे; सोनिया-लालू का जताया आभार Jharkhand Election Result 2019
Hemant Soren ने कहा-किसी की उम्मीद नहीं टूटेगी, सबका ख्याल रखेंगे; सोनिया-लालू का जताया आभार Jharkhand Election Result 2019

बोले हेमंत सोरेन

loksabha election banner
  • आम जनता बदलाव के लिए थी बेचैन, रघुवर दास से लोग परेशान थे
  • पांच साल तक पूरी मजबूती से सरकार चलाएंगे
  • भाजपा कोई बाघ नहीं, खिलाफ लडऩे वाले सारे दल आएं साथ
  • एनआरसी और नागरिकता संशोधन एक्ट पर साथी दलों की राय से लेंगे फैसले

रांची, राज्य ब्यूरो। Hemant Soren झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि उनकी सरकार में सबका ख्याल रखा जाएगा और किसी की उम्मीद नहीं टूटेगी। उन्होंने रघुवर दास पर सीधा प्रहार किया और बहुमत के लिए मतदाताओं का आभार जताया।  सोमवार की शाम उत्साह से लबरेज हेमंत सोरेन ने संकेत दिए कि सरकार के गठन में गठबंधन दलों की राय से महत्वपूर्ण फैसले होंगे। हेमंत सोरेन ने कहा कि पांच साल तक वे पूरी मजबूती से सरकार चलाएंगे। उन्होंने स्पष्ट बहुमत के लिए जनता का आभार प्रकट किया। कहा, झारखंड प्रदेश की लगभग 40 दिनों की चुनावी यात्रा का अंतिम दिन है। मुझे लगता है कि राज्य के लोग चुनाव का इंतजार बहुत बेसब्री से कर रहे थे। वे बदलाव के लिए बेचैन थे। रघुवर दास से लोग परेशान थे।

हमारे कारवां में लोग जुड़ते गए, परिणाम आपके सामने है। एनआरसी और नागरिकता संशोधन विधेयक पर उन्होंने यह कहते हुए फिलहाल बोलने से परहेज किया कि अभी पूरी जानकारी नहीं है। इसके दस्तावेज अभी नहीं देखे हैं। राज्य के हितों को देखकर ही निर्णय लिया जाएगा। अभी देश के कई राज्यों में विरोध हो रहा है, ऐसे में बिना देख-परखकर इसे लागू नहीं कर सकते। भारतीय जनता पार्टी कोई बाघ नहीं है। यह रणनीति की बात है। भाजपा के विरुद्ध जो लोग खड़े हैं, उन्हें साथ आना चाहिए। आदिवासी, दलित, पीडि़त जब मजबूत होते हैं तो कुछ ताकतें हम जैसे लोगों को पीछे खींचने में जुट जाती है।

हेमंत ने कहा कि सभी 81 सीटों पर मतगणना के बाद कई चीजें स्पष्ट हो गई है। अभी तक जो रुझान आया है उसके जरिये झारखंड की जनता ने जो जनादेश दिया है वह स्पष्ट है। राज्य के मतदाताओं का आभार प्रकट करता हूं। आज की ये जीत, आज का दिन झारखंड के लोगों के लिए उत्साह का दिन है। मेरे लिए आज का दिन एक संकल्प लेने का है, इस राज्य की जनता का, यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का दिन है। उन्होंने परिणाम को झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के समर्पण का परिणाम बताया।

अधूरे सपने पूरा करने का वक्त

हेमंत सोरेन ने कहा कि जिस उद्देश्य के लिए झारखंड राज्य बना था, उसे पूरा करने का वक्त आ गया है। इस राज्य में महागठबंधन के साथी दल बधाई के पात्र हैं। उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, लालू प्रसाद को भी श्रेय दिया। कहा, सभी दलों के लोगों का आभार जिन्होंने मेरे ऊपर विश्वास जताया है। अभी हमारे गठबंधन के साथी नहीं हैं। सबके साथ मिल-बैठकर आगे की रणनीति तय करूंगा।

बैठक के बाद सरकार के स्वरूप पर फैसला

सरयू राय के सरकार में शामिल होने पर हेमंत सोरेन ने कहा कि अपने सहयोगियों से मिलकर वे सरकार के फार्मूले पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि साथी दलों के नेताओं के साथ बातचीत हुई है। जल्द ही सभी बैठक एक नतीजे पर पहुंच जाएंगे।

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Election Result 2019) में झारखंड मुक्ति मोर्चा की जबर्दस्‍त जीत के बाद हेमंत सोरेन का मुख्‍यमंत्री बनना लगभग तय है। हेमंत ने कहा है कि है कि पांच साल तक वे पूरी मजबूती से सरकार चलाएंगे। भाजपा को मात देकर विपक्षी महागठबंधन की सरकार बनाने का दम भरने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि साथियों आज झारखंड प्रदेश का लगभग 40 दिनों की चुनावी यात्रा का अ‍ंतिम दिन है। इस स्‍पष्‍ट जीत के लिए मैं झारखंड की जनता का आभार प्रकट करता हूं। इस राज्‍य को बेहतर दिशा देने के लिए जिस दल को हमारे साथ आना है, उनका स्‍वागत है। हेमंत सोरेन ने कहा कि मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने पांच साल में सत्‍ता का दुरुपयोग किया है। समाज के हर वर्ग को छला है। इसके कारण जनता ने उन्‍हें सत्‍ता से बाहर क‍र दिया।

महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि झारखंड की जनता ने हमें बड़ी जिम्‍मेवारी दी है। हम उनका हृदय से धन्‍यवाद देते हैं। सरकार बनने की प्रक्रिया में आगे सभी घटक दलों के साथ मिलकर कैबिनेट का स्‍वरूप तय किया जाएगा। आरपीएन ने कहा कि हेमंत सोरेन हमारे मुख्‍यमंत्री होंगे। राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि जनता के सहयोग के लिए धन्‍यवाद। हेमंत जी को बहुत बधाई। हेमंत जी के नेतृत्‍व को लोगों ने स्‍वीकार किया, यह हमारी बड़ी जीत है।

बदलाव के लिए बेचैन था झारखंड

मुझे लगता है कि चुनाव का इंतजार बहुत बेसब्री से लोग कर रहे थे। वे बदलाव के लिए बेचैन थे। रघुवर दास से लोग परेशान थे। हमारे कारवां में लाेग जुड़ते गए, परिणाम आपके सामने है। एनआरसी और नागरिकता संशोधन विधेयक की अभी पूरी जानकारी नहीं है। इसके दस्‍तावेज अभी नहीं देखे हैं। राज्‍य के हितों को देखकर ही निर्णय लिया जाएगा। अभी देश के कई राज्‍यों में विरोध हो रहा है, ऐसे में बिना देख-परखकर इसे लागू नहीं कर सकते। भारतीय जनता पार्टी कोई बाघ नहीं है, यह उनके रणनीति की बात है। भाजपा के विरुद्ध जो लोग खड़े हैं, उन्‍हें साथ आना चाहिए। आदिवासी, दलित पीडि़त जब मजबूत होते हैं, तो कुछ ताकतें हम जैसे लोगों को पीछे खींचने में जुट जाते हैं।

हेमंत ने कहा कि सभी 81 सीटों पर मतगणना के बाद कई चीजें स्‍पष्‍ट हो गई है। अभी तक जो रुझान आया है उसके जरिये झारखंड की जनता ने जो जनादेश दिया है वह स्‍पष्‍ट है। राज्‍य के मतदाताओं का आभार प्रकट करता हूं। आज की ये जीत झारखंड के लोगों के लिए उत्‍साह का दिन है। मेरे लिए आज का दिन एक संकल्‍प लेने का है, इस राज्‍य की जनता का, यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का। आज का ये जनादेश शिबू सोरेन जी के समर्पण का परिणाम है।

हेमंत ने कहा कि जिस उद्देश्‍य के लिए झारखंड राज्‍य बना था, उसे पूरा करने का वक्‍त आ गया है। निश्चित रूप से इस राज्‍य में महागठबंधन के साथियों को बधाई। राहुल जी, सोनिया जी, प्रियंका जी, लालू जी सबको बधाई। सभी दलों के लोगों का आभार जिन्‍होंने मेरे ऊपर विश्‍वास जताया है। साथियों विगत 40 दिनों से आप सभी लोगों ने तमाम राजनीतिक घटनाक्रम को देखा इसके लिए मीडियाकर्मियों का आभार।

हेमंत ने कहा कि इस राज्‍य में किसी की उम्‍मीद नहीं टूटेगी। हमारी सरकार सबका बराबर ख्‍याल रखेगी। अभी हमारे गठबंधन के साथी नहीं हैं, सबके साथ मिल-बैठकर आगे की रणनीति तय करूंगा। रांची में अपने आवास पर हेमंत सोरेन ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मंगलवार तक कई चीजें स्‍पष्‍ट होंगी। सरयू राय के सरकार में शामिल होने पर कहा कि अपने सहयोगियों से मिलकर वे सरकार के फार्मूले पर चर्चा करेंगे। इधर हेमंत के घर पर झामुमो और विपक्षी महागठबंधन के कई नेता पहुंचे हैं।  इस बीच हेमंत ने पिता शिबू सोरेन से आशीर्वाद लिया। फिलहाल पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.