Move to Jagran APP

Hemant Oath Ceremony: सजने लगा मोरहाबादी मैदान, हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज

Hemant Oath Ceremony नई सरकार का शपथ ग्रहण 29 दिसंबर को होगा। इसमें देश भर से कई दिग्गज नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 08:30 AM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 01:13 PM (IST)
Hemant Oath Ceremony: सजने लगा मोरहाबादी मैदान, हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज
Hemant Oath Ceremony: सजने लगा मोरहाबादी मैदान, हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज

रांची, राज्य ब्यूरो।  Hemant Oath Ceremony झारखंड विधानसभा चुनाव में बहुमत प्राप्त करने वाले महागठबंधन के नेता हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हेमंत सोरेन और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य 29 दिसंबर को दो बजे शपथ लेंगे। मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने गुरुवार को हेमंत सोरेन से मुलाकात कर शपथ ग्रहण के लिए विधिवत आमंत्रित किया। इधर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में बनने वाले भव्य मंच के लिए टेंट पहुंच गए हैं। मंच निर्माण में लगने वाले श्रमिकों ने प्रारंभिक रूप से काम शुरू कर दिया है। नई सरकार का शपथ ग्रहण  29 दिसंबर को दोपहर दो बजे होगा। इसमें देशभर से कई दिग्गज नेताओं को आमंत्रित किया गया है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि समारोह में शामिल होने के लिए किन-किन नेताओं ने अपनी सहमति दी है। आयोजन की तैयारियों के बारे में भी आधिकारिक तौर पर अब तक कोई सूचना नहीं दी गई है।

loksabha election banner

रांची के डीसी और एसएसपी ने किया निरीक्षण

राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सजने लगा है। शुक्रवार को यहां रांची के डीसी राय महिमापत रे और एसएसपी अनिश गुप्‍ता ने समारोह स्‍थल की तैयारियां परखीं। इस क्रम में सुरक्षा एहतियातों के साथ ही आगंतुकों के लिए खास इंतजामों पर जोर दिया गया।

हेमंत सोरेन से मिले मुख्‍य सचिव, नई सरकार के शपथ ग्रहण का आमंत्रण पत्र सौंपा

इससे पहले झारखंड के मुख्‍य सचिव डीके तिवारी ने बीते दिन महागठबंधन के नामित मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्‍हें नई सरकार के शपथ ग्रहण का आमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्‍य सचिव ने हेमंत सोरेन से सरकार से जुड़ी जरूरी जानकारियां साझा कीं। रांची के माेरहाबादी मैदान में चल रहे शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के बारे में भी बताया गया।

विकास कार्यों में सरकार को रहेगा सकारात्मक सहयोग : आजसू

आजसू ने कहा है कि विकास के सभी कार्यों में नई सरकार को आजसू का सकारात्मक सहयोग मिलेगा। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह नवनिर्वाचित विधायक लंबोदर महतो ने गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो के साथ मुलाकात के बाद यह प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नई सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री किसी पार्टी या गठबंधन का नहीं होता, बल्कि पूरे राज्य की जनता का होता है।आजसू ने यह भी अपेक्षा जताई कि झामुमो और कांग्रेस ने अपने घोषणापत्रों में जनता से जो वादे किए थे सरकार उन्हें पूरा करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही आजसू को इस चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई, लेकिन पार्टी आनेवाले समय में गांव की सरकार बनाने का प्रयास जारी रखेगी।

हेमंत सोरेन से मिले महाधिवक्ता अजीत कुमार

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन से गुरुवार को झारखंड के महाधिवक्ता अजीत कुमार ने मुलाकात की। इस दौरान एजी ने हेमंत सोरेन को जीत की बधाई दी। दोनों ने अलग से कुछ देर तक महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.