Hazarinagh Jharkhand Election Result 2019: हजारीबाग में टूट गया रिकाॅर्ड, अब तक की सबसे बड़ी जीत
Hazarinagh Jharkhand Election Result 2019. हजारीबाग विधानसभा में मनीष जायसवाल लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए। करीब 49 प्रतिशत मत उन्होंने हासिल किए हैं।
हजारीबाग, जासं। Hazarinagh Jharkhand Election Result 2019 - हजारीबाग विधानसभा में मनीष जायसवाल लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए। साथ ही हजारीबाग विधानसभा में रिकार्ड मतों से जीत हासिल करते हुए झारखंड में भाजपा के सबसे अधिक वोटों से जीत हासिल करने वाले विधायक बने। पिछले चुनाव में जहां 27 हजार वोट से मनीष ने जीत हासिल की थी तो इस बार अपनी जीत का अंतर दोगुना करते हुए करीब 54 हजार वोटों से जीत हासिल की है। करीब 49 प्रतिशत मत उन्होंने हासिल किए हैं।
एक तरह जहां पूरे राज्य में झारखंड के कई बड़े दिग्गज हार गए तो दूसरी तरफ मनीष जायसवाल ने अपनी बढ़त को दोगुनी कर दी है। मनीष जायसवाल के लिए यह बड़ी उपलब्धि से कम नही है। मनीष जायसवाल ने 105715 मत हासिल किया है। 2014 के चुनाव से मनीष जायसवाल ने करीब 20 हजार से अधिक मत मिले हैं। रिकार्ड मतों से जीत हासिल करने के बाद मनीष जायसवाल ने समर्थकों का धन्यवाद दिया है।
जीत हासिल करने के बाद कहा कि सभी वर्ग समर्थन से जीत हासिल हुई है। मेरे काम का इनाम मिला है। चुनाव प्रचार के दौरान मैंने अपने काम को ही लोगों के बीच रखा था। वही जीत हासिल करने के बाद वे अपने समर्थकों के साथ मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद भी लिया।