Move to Jagran APP

Garhwa Jharkhand Assembly Election Result 2019: गढ़वा में झामुमो के मिथिलेश ठाकुर 23522 वोटों से जीते

Garhwa Jharkhand Assembly Election Result 2019 गढ़वा विधानसभा सीट से झामुमो से मिथिलेश कुमार ठाकुर 23244 मतों से विजयी बने।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 04:03 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 04:25 PM (IST)
Garhwa Jharkhand Assembly Election Result 2019: गढ़वा में झामुमो के मिथिलेश ठाकुर 23522 वोटों से जीते
Garhwa Jharkhand Assembly Election Result 2019: गढ़वा में झामुमो के मिथिलेश ठाकुर 23522 वोटों से जीते

रांची, जेएनएन। Garhwa Jharkhand Election Result 2019: गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर ने पहली जीत का स्वाद चखा है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी को हरा दिया है। मिथिलेश ठाकुर को 106681 वोट मिले जबकि सत्येंद्र नाथ तिवारी को 83159 वोट प्राप्त हुए। मिथिलेश कुमार ने 23522 वोट से जीत हासिल की। मिथिलेश कुमार ठाकुर के चेहरे पर जीत की खुशी देखते ही बन रही थी।

prime article banner

जीत मिलने के बाद मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है। 10 सालों में गढ़वा का विनाश हुआ है और विधानसभा 25 साल पीछे चल गया है। गढ़वा सहित पूरे झारखंड में पोस्टर बैनर की सरकार रही है। जनता लोकतंत्र में एक ही बार मौका देती है और जनता ने मत के माध्यम से जवाब दे दिया है। जनता के जनादेश का मखौल नहीं उड़ाना चाहिए। पूरे चुनाव के दौरान सत्येंद्र नाथ तिवारी ओवर कॉन्फिडेेंस के शिकार दिखे। उनकी हार में भीतरघात भी एक बड़ा कारण रहा।

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र का अंतिम परिणाम

- मिथिलेश कुमार ठाकुर, झामुमो प्रत्याशी - 106681 मत

- सत्येंद्र नाथ तिवारी, भाजपा -83159

- वीरेंद्र प्रसाद, बसपा- 10,609

- मंदीप मल्लाह- टीएमसी - 7,360

- सूरज प्रसाद गुप्ता, जेवीएम- 5,841

- मो. नजीबुद्दीन खान, एआइएम- 6,221

- पातंजलि कुमार केसरी, जदयू- 808

- मनीष कुमार गुप्ता, शिव सेना- 725

- मनोज यादव- 546

- विकास कुमार- 1,091

- कुलदीप पासवान- 919

- दिनेश राम- 1,567

- दिलीप कुमार तिवारी- 4,114

- बिहारी विश्वकर्मा- 5,339

- गोरखनाथ महतो- 1,488

- सुजाउद्दीन अंसारी- 2,437

- नोटा - 952

कुल वोट - 2,39,151

यहां देखें झारखंड चुनाव के ताजा रुझान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.