Jharkhand Assembly Election 2019: महाराष्ट्र-हरियाणा में 21 अक्तूबर को वोटिंग, झारखंड में चुनाव लटका
Election Commission Press Conference Live Update चुनाव आयोग के ताजा रुख से महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ ही झारखंड में विधानसभा चुनाव कराने पर विराम लग गया है।
रांची, जेएनएन। Election Commission Press Conference Live Update भारत निवार्चन आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। हालांकि, तमाम कयासों को नकारते हुए झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा नहीं की गई। चुनाव आयोग के ताजा रुख से महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ ही झारखंड में विधानसभा चुनाव कराने पर विराम लग गया है। नई दिल्ली में शनिवार को चुनाव आयोग के प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के साथ दोनों चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्र भी मौजूद हैं।
महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनावी बिगुल बज गया है। भाजपा शासित इन दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। 27 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर है। स्क्रूटनी 5 अक्तूबर को होगा। नामांकन वापसी की तारीख 10 अक्तूबर होगी। 24 को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा 28 लाख रुपये रखी है। अलग अलग राज्यों में 64 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा भी की गई है। 27 अक्तूबर तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
यह भी पढ़ें : Voting dates in Maharashtra and Haryana: दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान, 24 को आएंगे नतीजे