Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिमी समेत कोल्‍हान की 13 सीटों पर आज थमेगा प्रचार

Jharkhand Assembly Election 2019. विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण कोल्‍हान की 13 सीटों पर आज चुनावी शोर थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी सिर्फ डोर टू डोर कैंपेन ही कर सकेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 10:13 AM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 10:13 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिमी समेत कोल्‍हान की 13 सीटों पर आज थमेगा प्रचार
Jharkhand Assembly Election 2019 : जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिमी समेत कोल्‍हान की 13 सीटों पर आज थमेगा प्रचार

जमशेदपुर, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019  विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण कोल्‍हान की 13 सीटों पर आज चुनावी शोर थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी सिर्फ डोर टू डोर कैंपेन ही कर सकेंगे। इन सीटों पर सात दिसंबर को सुबह सात बजे से मतदान होगा। इस चरण में सबसे अधिक सीटों पर मतदान होगा।

loksabha election banner

जमशेदपुर पूर्वी तथा जमशेदपुर पश्चिमी में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होना है, इसलिए इन विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को शाम पांच बजे से चुनावी शोर थमेगा। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक ही मतदान होना है। इसलिए इन विधानसभा क्षेत्रों में शाम तीन बजे से ही चुनावी शोर थम जाएगा। इधर, अंतिम दिन गुरुवार को सभी राजनीतिक दल और दिग्गज इन सीटों पर अपना पूरा जोर लगाएंगे। बुधवार को भी सभी दलों ने ताबड़तोड़ जनसभाएं कीं थी।

तीन विस क्षेत्रों में बूथ एप की सुविधा 

इस चरण में पहली बार तीन विधानसभा क्षेत्रों में बूथ एप की सुविधा बहाल होगी। इनमें जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी तथा चाईबासा शामिल हैं। यह एप डाउनलोड कर मतदाता देख सकेंगे कि मतदान केंद्र पर कितनी लंबी लाइन है। साथ ही मतदाता टोकन नंबर के हिसाब से अपना क्रम आने पर सुविधापूर्ण तरीके से मतदान कर सकेंगे। बता दें कि कुल 81 विस क्षेत्रों में दस में यह सुविधा लागू की जा रही है।

मतदान का समय

  • जमशेदपुर पूर्व व पश्चिम
  • सुबह 7 से शाम 5 बजे

बाकी सीटों पर

  • सुबह 7 से शाम 3 बजे

इन सीटों पर मतदान

  1. बहरागोड़ा
  2. घाटशिला
  3. पोटका
  4. जुगसलाई
  5. जमशेदपुर पूर्वी
  6. जमशेदपुर पश्चिमी
  7. सरायकेला
  8. खरसावां
  9. चाईबासा
  10. मझगांव
  11. जगन्नाथपुर
  12. मनोहरपुर
  13. चक्रधरपुर। 

इनकी प्रतिष्‍ठा दांव पर

  •  मुख्यमंत्री रघुवर दास
  • भाजपा के बागी नेता सरयू राय
  •  रामचंद्र सहिस
  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा
  • जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू 
  •  पूर्व मंत्री चंपई सोरेन 
  •  जोबा मांझी 
  •  बन्ना गुप्ता 
  • पूर्व आइएएस जेबी तुबिद 

आज अपराह्न् 3 बजे से 48 घंटे नहीं बिकेगी शराब

दूसरे चरण की  विधानसभा क्षेत्रों में 48 घंटे ड्राइ डे रहेगा। इसके तहत गुरुवार को शाम तीन बजे से मतदान समाप्ति तक शराब की बिक्री नहीं होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इसका सख्ती से अनुपालन का निर्देश दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.