Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, भाजपा की सरकार बनी तो महिलाओं को नाैकरी में 33 फीसद आरक्षण

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि महिलाएं अपना एक-एक वोट भाजपा को दें। झारखंड में सरकार बनते ही उन्हें नियोजन में 33 फीसद आरक्षण मिलेगा।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 02:51 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 02:51 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, भाजपा की सरकार बनी तो महिलाओं को नाैकरी में 33 फीसद आरक्षण
Jharkhand Assembly Election 2019: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, भाजपा की सरकार बनी तो महिलाओं को नाैकरी में 33 फीसद आरक्षण

चंदनकियारी, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 में महिलाओं को साधने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  नाैकरियों में 33 फीसद आरक्षण का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। धारा- 370 को समाप्त कर और अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ कर भाजपा ने साबित कर दिखाया है। झारखंड में फिर से भाजपा की सरकार बनी तो नाैकरियों में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण दिया जाएगा।

loksabha election banner

झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 के तीन चरण समाप्त होने के बाद शेष बचे दो चरणों में भाजपा कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। वह हर वर्ग को लुभा रही है। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को बोकारो जिले के चंदनकियारी में भाजपा प्रत्याशी मंत्री अमर बाउरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं अपना एक-एक वोट भाजपा को दें। झारखंड में सरकार बनते ही उन्हें नियोजन में 33 फीसद आरक्षण मिलेगा। महिलाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि 1951 में भाजपा ने 'एक देश-एक संविधान- एक प्रधान' का नारा दिया था। उसे 2019 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनते ही पूरा किया। उसी प्रकार राम मंदिर का मुद्दा कोई हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा नहीं था। इसे काग्रेस ने बना दिया था। प्रभु श्री राम की जन्मभूमि का मुद्दा करोड़ों की भावनाओं से जुड़ा था। देश की उच्चतम न्यायालय ने राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ कर दिया। अब जल्द ही श्री राम मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 2024 तक हर घर को नल का जल देने का वादा पूरा करेगी।

पड़ोसी देशों को चेतावनी देते हुए सिंह ने कहा कि भाजपा पड़ोसियों का ध्यान रखा करती है। लेकिन पड़ोसी यदि तंग करने वाला हो तो फिर जवाब भी देना जानती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.