Move to Jagran APP

Jharkhand Election Result 2019: आपने जिन 81 विधायकों को चुना, उनमें 39 पर आपराधिक मामले दर्ज

Jharkhand Election Result 2019 झारखंड के नए विधायकों में कई विधायक हत्या हत्या के प्रयास दुष्कर्म छेड़खानी व नाजायज मजमा जुटाने के भी आरोपित हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 07:58 AM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 04:29 PM (IST)
Jharkhand Election Result 2019: आपने जिन 81 विधायकों को चुना, उनमें 39 पर आपराधिक मामले दर्ज
Jharkhand Election Result 2019: आपने जिन 81 विधायकों को चुना, उनमें 39 पर आपराधिक मामले दर्ज

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Election Result 2019  झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में नव चयनित 81 विधायकों में 39 विधायक ऐसे हैं, जिनपर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन आपराधिक मामले वाले विधायकों पर हत्या, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, छेड़खानी व नाजायज मजमा जुटाने से संबंधित आरोप दर्ज हैं।

loksabha election banner

66 विधायकों ने लड़ा था चुनाव, 37 जीते, 29 की हुई हार

विधानसभा चुनाव लडऩेवाले विधायकों में 44 फीसद विधायक अपनी सीट बचाने में असफल रहे। इस चुनाव में कुल वर्तमान 66 विधायकों ने चुनाव लड़ा था। इनमें से 29 की हार हुई, जबकि 37 अपनी सीट बचाने में सफल रहे। हारनेवाले विधायकों में मुख्यमंत्री के अलावा तीन मंत्री शामिल हैं। 

नव निर्वाचित विधायक, जिनपर दर्ज हैं आपराधिक मामले

  1. बाबूलाल मरांडी : झाविमो के धनवार सीट पर विधायक हैं। इन पर कुल नौ केस दर्ज हैं। जो फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने, धोखाधड़ी, साजिश रचने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित है।
  2. प्रदीप यादव : पौड़ेयाहाट से झाविमो के विधायक हैं। इन पर कुल 14 केस दर्ज हैं, जो धोखाधड़ी, दुष्कर्म व छेड़खानी से संबंधित हैं।
  3. कुशवाहा शशि भूषण मेहता : ये पांकी से भाजपा के सीट पर चुनाव जीते हैं। इनपर कुल 11 केस दर्ज हैं, जो हत्या, मारपीट, हत्या की कोशिश सहित कई गंभीर आरोप है।
  4. ममता देवी : कांग्रेस से रामगढ़ सीट पर विधायक हैं। इनपर कुल चार केस दर्ज है, जो सरकारी संपत्ति को नुकसान, तोडफ़ोड़ व हत्या के प्रयास से संबंधित है।
  5. बंधु तिर्की : झाविमो से मांडर सीट पर विधायक बने हैं। इन पर कुल 10 केस है, जो विभिन्न जाति-समुदाय धर्म व स्थानीय नीति के नाम पर लोगों को लड़ाने, धोखाधड़ी, आय से अधिक संपत्ति बनाने व घोटाले से संबंधित है।
  6. सीता सोरेन : झामुमो से जामा सीट पर विधायक बनी हैं। इन पर कुल तीन केस दर्ज हैं, जो धोखाधड़ी, अपहरण आदि से संबंधित है।
  7. ढुल्लू महतो : भाजपा से बाघमारा के विधायक बने हैं। इन पर कुल चार केस दर्ज हैं, जो दुष्कर्म, दंगा फैलाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित है। 
  8. भानु प्रताप शाही : भाजपा से भवनाथपुर सीट पर विधायक बने हैं। इन पर कुल छह केस हैं, जो हत्या की धमकी देने, धोखाधड़ी व हत्या के प्रयास से संबंधित है।
  9. नलिन सोरेन : झामुमो से शिकारीपाड़ा सीट पर विधायक बने हैं। इनपर कुल दो केस है, जो धोखाधड़ी, तोडफ़ोड़, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित है।
  10. दशरथ गगरई : झामुमो से खरसांवा सीट पर विधायक बने हैं। इनपर कुल छह केस है, जो हत्या, संपत्ति की चोरी, हथियार लहराने से संबंधित है।
  11. रणधीर कुमार सिंह : भाजपा से सारठ सीट पर विधायक बने हैं। इनपर कुल तीन केस है, जो हत्या के प्रयास, चोरी आदि से संबंधित है।
  12. संजीव सरदार : झामुमो से पोटका सीट पर विधायक बने हैं। इनपर कुल तीन केस है, जो हत्या के प्रयास, चोरी, लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित है।
  13. इरफान अंसारी : कांग्रेस से जामताड़ा सीट पर विधायक बने हैं। इनपर कुल पांच केस है, जो चोरी, जालसाजी से संबंधित है।
  14. जगन्नाथ महतो : झामुमो से डुमरी सीट पर विधायक हैं। इनपर कुल तीन केस है, जो लोक संपत्ति को नुकसान, जालसाजी व चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश आदि से संबंधित है।
  15. सत्यानंद भोक्ता : राजद से चतरा सीट पर विधायक बने हैं। इनपर एक केस है, जो लोक शांति भंग करने, जालसाजी धोखाधड़ी आदि से संबंधित है।
  16. रामदास सोरेन : झामुमो से घाटशिला सीट पर विधाक बने हैं। इनपर कुल पांच केस है, जो सड़क जाम करने, चुनाव को प्रभावित करने, दंगा भड़काने से संबंधित है।
  17. उमाशंकर अकेला : कांग्रेस से बरही सीट पर विधायक बने हैं। इनपर कुल पांच केस है, जो जाति-धर्म व संप्रदाय के नाम पर लोगों को लड़ाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने आदि से संबंधित है।
  18. भूषण बाड़ा : कांग्रेस से सिमडेगा सीट पर विधायक बने हैं। इनपर कुल दो केस दर्ज हैं, जो छेड़खानी व मारपीट आदि से संबंधित है।
  19. समीर कुमार मोहंती : झामुमो से बहरागोड़ा सीट पर विधायक बने हैं। इनपर कुल तीन केस है, जो चोरी, रंगदारी, मारपीट आदि से संबंधित है।
  20. लोबिन हेम्ब्रोम : झामुमो से बोरियो सीट पर विधायक बने हैं। इनपर कुल दो केस है, जो रिश्वत, चोरी व दंगा भड़काने आदि से संबंधित है।
  21. नमन विक्सल कोंगारी : कांग्रेस से कोलेबिरा सीट पर विधायक बने हैं। इनपर कुल दो केस हैं जो लोक संपत्ति को नुकसान, मारपीट आदि से संबंधित है।
  22. बिरंची नारायण : भाजपा से बोकारो सीट पर विधायक हैं। इनपर कुल दो केस, जो चुनाव प्रभावित करने, मारपीट आदि से संबंधित है। 
  23. मिथिलेश कुमार ठाकुर : झामुमो से गढ़वा सीट पर विधायक हैं। इनपर कुल दो केस है, जो हत्या, मारपीट व चुनाव प्रभावित करने संबंधित है।
  24. दीपिका पांडेय सिंह : कांग्रेस से महगामा सीट पर विधायक हैं। इनपर दो केस है, जो मारपीट, दंगा भड़काने, साजिश रचने आदि से संबंधित है। 
  25. बन्ना गुप्ता : कांग्रेस से जमशेदपुर पश्चिम सीट पर विधायक हैं। इनपर कुल चार केस है, जो मारपीट, सौहार्द बिगाडऩे सहित कई मामलों से संबंधित है।
  26. जयप्रकाश भाई पटेल : भाजपा से मांडू सीट पर विधायक हैं। इनपर दो केस है जो चुनाव के दौरान अवैध तरीके से पैसे बांटने से संबंधित है।
  27. विनोद कुमार सिंह : भाकपा माले से बगोदर सीट पर विधायक हैं। इनपर दो केस है, जो नाजायज मजमा लगाने, सड़क जाम, दंगा भड़काने सहित कई आरोप हैं।
  28. हेमंत सोरेन : झामुमो से दुमका सीट पर विधायक हैं। इनपर दो केस है, जो चुनाव को प्रभावित करने आदि का आरोप है।
  29. इंद्रजीत महतो : भाजपा से सिंदरी सीट पर विधायक हैं। इनपर एक केस है, जो मारपीट, दंगा भड़काने आदि से संबंधित मामले दर्ज हैं।
  30. अंबा प्रसाद : कांग्रेस से बड़कागांव सीट पर विधायक हैं। इनपर एक केस है, जो दंगा भड़काने, मारपीट आदि का आरोप है।
  31. नवीन जायसवाल : भाजपा से हटिया सीट पर विधायक हैं। इनपर एक केस है, जो लोक शांति भंग करने से संबंधित है।
  32. मनीष जायसवाल : भाजपा से हजारीबाग सीट पर विधायक हैं। इनपर एक केस दर्ज है, जो खतरनाक हथियार लहराने, भीड़ को भड़काने से संबंधित है।
  33. चंपई सोरेन : झामुमो से सरायकेला सीट पर विधायक हैं। इनपर एक केस है, जो आपराधिक साजिश रचने व साक्ष्य नष्ट करने से संबंधित है।
  34. कमलेश कुमार सिंह : कांग्रेस से हुसैनाबाद सीट पर विधायक हैं। इनपर तीन केस है, जो नाजायज मजमा जुटाने, अनियमितता आदि से संबंधित है।
  35. भूषण तिर्की : झामुमो से गुमला सीट पर विधायक हैं। इनपर दो केस है, जो नाजायज मजमा जुटाने, सरकारी कार्य में बाधा आदि से संबंधित है।
  36. चमरा लिंडा : झामुमो से बिशुनपुर सीट पर विधायक हैं। इनपर एक केस है, जो सरकारी कार्य में बाधा, भीड़ को उकसाने आदि से संबंधित है।
  37. अपर्णा सेन गुप्ता : भाजपा से निरसा सीट पर विधायक हैं। इनपर एक केस है, जो लोक सेवा अधिनियम से संबंधित है।
  38. सुदिव्य कुमार : झामुमो से गिरिडीह सीट पर विधायक हैं। इनपर फैक्ट्री अधिनियम से संबंधित सिर्फ एक केस है।
  39. सुदेश कुमार महतो : आजसू पार्टी से सिल्ली सीट पर विधायक हैं। इनपर एक केस है, जो लोक सेवा अधिनियम से संबंधित है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.